फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rashtra Sevika Samiti took out a road movement holding sticks in their hands

Hisar News: राष्ट्र सेविका समिति ने हाथों में लाठी थाम निकाला पथ संचलन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Rashtra Sevika Samiti took out a road movement holding sticks in their hands
हिसार में पथ संचलन करतीं राष्ट्र सेविका समिति की सदस्य। 
हिसार। राष्ट्र सेविका समिति ने बुधवार को पथ संचलन किया। यह पथ संचलन विश्वास स्कूल से अर्बन एस्टेट टू की सड़कों पर निकाला गया। पथ संचालन निकालने वाली सदस्यों ने हाथ में लाठी थामी। वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे लगाते हुए उत्साह वर्धन किया। स्कूली लड़कियों के बैंड ने समिति की सदस्यों के आगे चलकर अपनी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

समिति की प्रांत बौद्धिक प्रमुख सविता ने बताया कि समिति की ओर से विश्वास सीनियर सेकेंडरी स्कूल में यह शिविर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की बौद्धिक क्षमता और मानसिक विकास तभी होगा जब वह परिवार और समाज को संगठित कर पाएंगी। महिलाओं को अपनी संस्कृति पर गर्व होना चाहिए।
विज्ञापन

3 जून से यह कैंप चल रहा है। हर साल जून माह में कैंप लगाया जाता है। 15 दिन तक चलने वाले कैंप में हर आयु वर्ग की युवतियां और महिलाएं हिस्सा लेती हैं। इस कैंप में प्रदेश भर से 100 महिलाएं और युवतियां प्रशिक्षण ले रही हैं। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षार्थी को सुबह साढ़े 4 बजे उठाया जाता है। उसके बाद उनको डेढ़ घंटे शारीरिक अभ्यास कराया जाता है। बाद में दोपहर तक उनको बौद्धिक शिक्षा दी जाती है। शाम को व्यक्तित्व विकास बढ़ाने का प्रशिक्षण दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सह जिला संघ संचालक भूूपेंद्र कुमार ने बताया कि देश की सेवा के लिए इस समिति का गठन 1936 में किया गया था। उन्होंने बताया कि संघ की तीन शाखाएं शहर में और प्रदेशभर में 70 शाखाएं चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed