फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rajdarbar Space gets notice for not providing plot registry, FIR will be lodged if no response is received

Hisar News: प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं देने पर राजदरबार स्पेस को नोटिस, जवाब न देने पर होगी एफआईआर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Rajdarbar Space gets notice for not providing plot registry, FIR will be lodged if no response is received
जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की बैठक की अध्यक्षता कर नागरिकों की समस्या सुनते उपायुक्त म
हिसार। पंचायत राज एवं विकास मंत्री कृष्णलाल पंवार की गैरमौजूदगी में वीरवार को आयोजित जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की बैठक में राजदरबार स्पेस टाउनशिप का मुद्दा गर्माया रहा। उपायुक्त महेंद्रपाल ने पुलिस को जांच के निर्देश दिए, वहीं जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) ने कहा कि राजदरबार स्पेस को नोटिस दिया है। जवाब नहीं देने पर एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। आदमपुर की रविदास बस्ते में मकान तोड़ने के नोटिस मामले में भाजपा विधायक रणधीर पनिहार व भाजपा नेता मनीष ऐलावादी के बीच में बहसबाजी हुई। बैठक में 15 परिवाद रखे गए, जिनमें से 9 का निपटान किया गया। मंत्री पंवार को बैठक में आना था, लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से नहीं आ पाए।
विज्ञापन


लघु सचिवालय में हुई बैठक में राजदरबार स्पेस निवासी व प्रार्थी अविनाश भाटिया ने पैसे देने के बाद भी राज दरबार बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड पर प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं करवाने की शिकायत की। भाजपा नेता प्रवीण जैन ने कहा कि राजदरबार स्पेस में काफी गड़बड़ियां हैं। डीटीपी ने हाल ही यहां दो भवनों को भी सील किया है। भाजपा नेता मनीष ऐलावादी ने मंडी आदमपुर में रविदास कॉलोनी का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि यह बस्ती 60 साल से बसी है। अब शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारी कह रहे हैं कि प्लॉट हमारे हैं। मकान तोड़ने के नोटिस दे दिए गए हैं। कॉलोनी के लोग यहां मंत्री से मिलने आए थे लेकिन उन्हें अंदर नहीं आने दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि आपकी नियमित तौर पर शिकायत सुनी जा रही है तो यहां आने का क्या फायदा। उन्होंने आश्वासन दिया कि मकान नहीं तोड़े जाएंगे। इसी बीच विधायक रणधीर पनिहार ने कहा कि कुलदीप बिश्नोई मुख्यमंत्री नायब सैनी से लगातार संपर्क में हैं, वे मकान नहीं टूटने देंगे। ऐसे में बिना मतलब नहीं आना चाहिए। इस पर मनीष ने कहा कि बिना मतलब नहीं आया जिनके मकान टूटने की कगार पर हों, उन्हें रातभर नींद नहीं आती।
विज्ञापन


मैं ढूंढता हूं, यह सड़क किसने बनवाई: उपायुक्त

आदमपुर निवासी चंद्रपाल ने गांव में नीम अड्डा से डाब रोड तक सड़क निर्माण और उससे कब्जा हटवाने संबंधी शिकायत की। उन्होंने कहा कि यह सड़क करीब 25 साल से नहीं बनी है और अब गड्ढों में तबदील हो चुकी है। भाजपा नेता मनीष ऐलावादी ने बताया कि यह सड़क चौधरी भजनलाल के समय बनी थी और मार्केटिंग बोर्ड के अधीन है। इस पर उपायुक्त ने कहा कि कोई बात नहीं, मैं ढूंढता हूं, किसने बनाई और मरम्मत भी करवाता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्तीय धोखाधड़ी की जांच के आदेश धांसू निवासी लक्ष्मण की सोशल नेटवर्किंग एप के माध्यम से वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत पर उपायुक्त ने कोर्ट के आदेशानुसार प्रार्थी के रुपये दिलवाने व सघन जांच के निर्देश दिए। शास्त्री नगर निवासी सुनीता ने भादरा (राजस्थान) निवासी ठेकेदार द्वारा मजदूरी न देने संबंधी शिकायत पर श्रम विभाग के अधिकारियों को पुलिस के सहयोग से प्रार्थी के पैसे दिलवाने के निर्देश दिए। सुंडावास निवासी सुनील कुमार की गांव के सरपंच द्वारा पक्का खाल का निर्माण न करवाने व ग्रांट के पैसे में गड़बड़ी करने और वन विभाग से बिना एनओसी हरे पेड़ों की कटाई करने संबंधी शिकायत पर काडा विभाग को समीक्षा करने के निर्देश दिए गए।


क्यों न हम अपने शहर को सिंगापुर बना लें

सेक्टर-21पी के निवासियों के नई सब्जी मंडी को कचरा मुक्त बनाने के परिवाद पर उपायुक्त ने कहा कि शहर के अंदर आपसी तालमेल कर व्यवस्था सुधारने की दिशा में कार्य होना चाहिए। उन्होंने मार्केट कमेटी सचिव को सफाई व्यवस्था में सुधार की हिदायत देते कहा कि स्वच्छता में क्यों न हम शहर को सिंगापुर बना लें। सिंगापुर में कोई अलग टाइप के लोग थोड़े ही रहते हैं। बस इच्छाशक्ति की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed