{"_id":"6769b680fd15b6228b0a4235","slug":"rainfall-in-the-state-due-to-western-disturbance-hisar-news-c-21-hsr1005-530570-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में हुई बारिश
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। रविवार रात सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में हल्की बारिश हुई। बारिश के कारण से दिन के तापमान में 8.7 डिग्री तक की गिरावट आई। तापमान में गिरावट से सर्दी बढ़ गई है। इस मौसम में पहली दफा दिन के समय सर्दी की स्थिति बनी रही। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ का असर मंगलवार को भी रहेगा। इसके प्रभाव से कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिसार, रोहतक, सोनीपत, नारनौल, सिरसा, झज्जर, फतेहाबाद, कैथल, रेवाड़ी, कुरुक्षेत्र, चरखी दादरी, पानीपत, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, भिवानी आदि जिलों में सुबह से लेकर दोपहर तक रुक-रुक बूंदाबांदी होती रही। दिनभर बादल छाए रहे और धूप नहीं निकली। इस कारण दिन के तापमान में काफी ज्यादा गिरावट आई। पहली दफा सभी जिलों में तापमान 16.0 डिग्री के नीचे पहुंच गया। इस दौरान कुरुक्षेत्र में दिन का तापमान 12.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।
आगे ऐसा रहेगा मौसम
डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि इस विक्षोभ के प्रभाव से मंगलवार को भी कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। इसके अलावा सुबह कोहरा भी छा सकता है। मंगलवार शाम तक यह विक्षोभ आगे निकल जाएगा। इसके बाद दिन व रात के तापमान में गिरावट आएगी। इसके बाद एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 26-27 दिसंबर को सक्रिय होगा। प्रदेश के उत्तरी, दक्षिणी पूर्वी और दिल्ली एनसीआर के भागों में भी इसका आंशिक असर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
ये हुई बारिश
क्षेत्र-बारिश-अधिकतम तापमान
हिसार-2.4 एमएम-14.1
नारनौल-1.0 एमएम-14.8
रोहतक-1.2 एमएम-15.3
जींद-1.2 एमएम-13.2
पानीपत-0.5 एमएम-
सोनीपत-0.5 एमएम-17.9
सिरसा-1.5 एमएम-14.8
नोट-- -- -- बारिश का यह आंकड़ा सुबह साढ़े 8 बजे तक का है
गेहूं के फायदेमंद बारिश
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गेहूं विशेषज्ञ डॉ. ओपी बिश्नोई ने बताया कि इस बारिश से गेहूं की फसल को काफी फायदा होगा। पिछले कई दिनों से वातावरण में छाया प्रदूषण बारिश के साथ घुलकर नाइट्रोजन के रूप में फसल पर गिरेगा। इससे पछेती फसल में फुटाव अच्छा होगा और अगेती फसल को भी इसका फायदा मिलेगा।

नोट