फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rainfall in 12 districts of Haryana, Snowfall in the mountains will bring a feeling of cold

हरियाणा के 12 जिलों में हुई बारिश: पहाड़ों पर बर्फबारी के असर होगा ठंड का एहसास, अब बदलेगा हवा का रुख

Wed, 08 Oct 2025 08:17 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 08 Oct 2025 08:17 AM IST
सार

हरियाणा में अधिकतम तापमान 22 से 29 डिग्री तक लुढ़क गया है। सबसे अधिक तापमान पलवल में 32 डिग्री रिकॉर्ड किया। न्यूनतम तापमान की बात करें तो प्रदेश में 16.9 से लकर 21.1 डिग्री सेल्सियस तक रहा।

विज्ञापन
Rainfall in 12 districts of Haryana, Snowfall in the mountains will bring a feeling of cold
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में मौसम ने इन दिनों करवट ले ली है। अक्टूबर के पहले सप्ताह में ही बारिश का दौर शुरू हो गया है, जिससे सुबह-शाम ठंडक का एहसास होने लगा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के प्रभाव से जुड़ा है, जो मैदानी इलाकों तक ठंडी हवाओं को ला रहा है। वहीं, पिछले तीन दिनों से प्रदेशभर में हो रही बारिश के कारण तापमान में 12 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है।

विज्ञापन


बता दें कि हिसार समेत प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि भी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को भी प्रदेश में बूंदाबांदी का अनुमान है। वीरवार को पश्चिम विक्षोभ का असर कम होने के बाद मौसम साफ होने लगेगा। बारिश से धान समेत कई फसलों को नुकसान पहुंचा है, वहीं दक्षिण हरियाणा के जिलों में सरसों, चना की बिजाई के लिए बारिश को फायदेमंद माना जा रहा है।
विज्ञापन


पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार और सोमवार को प्रदेशभर में बारिश हुई। मंगलवार को भी प्रदेश के लगभग 12 जिलों में बारिश रिकॉर्ड की गई है। पिछले तीन दिनों में हुई बारिश व ओलावृष्टि के बाद तापमान में 12 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। प्रदेश में इस बारिश से पहले अधिकतम तापमान 34 से 38 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब प्रदेश के जिलों में अधिकतम तापमान 22 से 29 डिग्री तक लुढ़क गया है। सबसे अधिक तापमान पलवल में 32 डिग्री रिकॉर्ड किया। न्यूनतम तापमान की बात करें तो प्रदेश में 16.9 से लकर 21.1 डिग्री सेल्सियस तक रहा। पूरे प्रदेश में न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य से कम है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि बुधवार 8 अक्तूबर को उत्तरी और पूर्वी जिलों में हल्की बारिश की संभावना बन रही है। वीरवार से मौसम साफ होने लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed