{"_id":"687a94a29d6d5021570675d8","slug":"rain-water-accumulated-all-around-phc-putthi-fear-of-spread-of-disease-hisar-news-c-21-hsr1020-669749-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पीएचसी पुट्ठी में चारों तरफ बारिश का पानी जमा, बीमारी फैलने का बना डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पीएचसी पुट्ठी में चारों तरफ बारिश का पानी जमा, बीमारी फैलने का बना डर
Sat, 19 Jul 2025 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
बास। पुट्ठी गांव की पीएचसी में बिल्डिंग के साथ जमा बारिश का पानी।
बास। गांव पुट्ठी की पीएचसी में बारिश का पानी जमा होने से मरीजों और पीएचसी स्टाफ को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश का पानी सीएचसी बिल्डिंग को चारों तरफ जमा है। ऐसे में बिल्डिंग में आने जाने का कोई रास्ता नहीं है। पीएचसी पुट्ठी में अपना इलाज करवाने के लिए आने वाले मरीजों व डॉक्टरों को पानी से होकर ही गुजरना पड़ता है। वहीं बीमारियां फैलने का डर भी बना हुआ है।
स्थानीय ग्रामीण मुकेश, जयभगवान, मनदीप, अजय, वीरेंद्र का कहना है कि गांव की पीएचसी में जलभराव की समस्या कोई नई नहीं है। बारिश के मौसम में यहां हर बार पानी जमा होता है। कई साल पहले सीएचसी की दीवार गिर गई थी। मगर बार-बार अधिकारियों को बोलने के बाद भी समाधान का समाधान नहीं किया जा रहा है। पीएचसी की इस हालात से स्टाफ भी बहुत ज्यादा परेशान है। पानी भराव की समस्या कई बार उच्च अधिकारियों को बताई जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से जल्द से जल्द पानी निकासी करने की गुहार लगाई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते समाधान नहीं हुआ तो यह स्वास्थ्य केंद्र खुद बीमारियों का केंद्र बन जाएगा।
पुट्ठी पीएचसी का भवन 7 जुलाई को कंडम घोषित हो चुका है। जल्दी नया भवन बनाने का काम शुरू हो जाएगा। तब तक के लिए उन्हें किसी दूसरी जगह पर पीएचसी को शिफ्ट करना है। इसके लिए हमने उच्च अधिकारियों को पत्र लिख दिया है। जल्दी पीएससी को दूसरी जगह पर शिफ्ट कर दिया जाएगा। सरपंच से बात हो गई है। पीएचसी का पानी जल्द से जल्द निकाल दिया जाएगा। - डॉ. नरेंद्र शर्मा, मेडिकल ऑफिसर, पीएचसी पुट्ठी।