{"_id":"683c9a31a1368e99c105920e","slug":"rain-occurred-in-9-districts-due-to-the-influence-of-western-disturbances-and-there-are-chances-of-rain-in-the-state-until-june-5-hisar-news-c-21-hsr1034-638687-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पश्चिमी विक्षोभ के असर से 9 जिलों में हुई बारिश, प्रदेश में पांच जून तक बारिश की गतिविधियों में होगी बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पश्चिमी विक्षोभ के असर से 9 जिलों में हुई बारिश, प्रदेश में पांच जून तक बारिश की गतिविधियों में होगी बढ़ोतरी
विज्ञापन
हिसार। प्रदेश में रविवार को पश्चिमी विक्षोभ के असर से 9 जिलों में बारिश हुई। इस कारण अधिकतम तापमान सामान्य से 6.8 डिग्री तक गिर गया। इस तरह से नौतपा के आठवें दिन भी गर्मी के तेवर ढीले रहे। प्रदेश में 5 जून तक बारिश होने के आसार हैंं।
मौसम विशेषज्ञ डॉ.चंद्रमोहन ने बताया कि 30 मई को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार को प्रदेश के पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, आदि जिले शामिल रहे। बाकी जिलों में भी आंशिक बादल छाए रहे। इस दौरान सिरसा में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री रहा, जो कि प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। वहीं, यमुनानगर में न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री रहा, जो सबसे कम रहा।
आगे ऐसा रहेगा मौसम
जून महीने के पहले सप्ताह में मौसम लगातार परिवर्तनशील बना रहेगा। 2 से 5 जून के दौरान हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में तेज गति से हवाएं चलने व अंधड़ के साथ बारिश होगी। हालांकि दूसरे सप्ताह में धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होगी। क्योंकि एक बार फिर से पश्चिमी और दक्षिणी पश्चिमी हवाओं से उमसभरी गर्मी अपने रंग दिखाएगी। इस महीने में 5 से 6 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे।
विज्ञापन
पहले पखवाड़े में तापमान सामान्य के आसपास ही बने रहेंगे और पहले पखवाड़े में बारिश भी सामान्य के आसपास होगी। दूसरे पखवाड़े के पहले सप्ताह मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा। हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में जून महीने के अंतिम दिनों में मानसून अपने तय समय से तीन-चार दिन पहले पहुंचने की संभावना है।
-- -- -- -- -- -
रेलवे ट्रैक पर कीकर का पेड़ टूटकर गिरा
भिवानी। जिले में रविवार दोपहर करीब दो बजे आई तेज आंधी के कारण भिवानी-मानहेरू रेलवे स्टेशन के बीच कीकर का पेड़ टूटकर रेलवे ट्रैक पर गिर गया। इस मार्ग से गुजरने वाली दो ट्रेनें प्रभावित रहीं। रेलवे द्वारा सातरोड़ से दिल्ली जाने वाली ट्रेन को भिवानी स्टेशन पर रोक दिया गया। वहीं, मेरठ- श्रीगंगानगर ट्रेन अपने निर्धारित समय से एक घंटा देरी से चली। हिसार-जयपुर ट्रेन भी विलंब से चली। रेलवे कर्मचारियों ने बारिश रुकने के बाद शाम करीब पांच बजे तक पेड़ को ट्रैक से हटाया, जिसके बाद ट्रेनों का संचालन सुचारु रूप से हो पाया।
इतनी हुई बारिश
भिवानी-7.0 एमएम
चरखी दादरी-4.0 एमएम
फरीदाबाद-6.0 एमएम
गुरुग्राम-14.5 एमएम
हिसार-8.5 एमएम
महेंद्रगढ़-0.5 एमएम
नूंह-1.0 एमएम
पंचकूला-0.5 एमएम
सोनीपत-0.5 एमएम
नोट-- -- -- बारिश का यह आंकड़ा सुबह साढ़े 8 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक का है-- -- -- -- -- -- --

नोट