{"_id":"65c7c3c8a3afc13fbf0d1f54","slug":"quality-control-team-took-samples-from-four-places-hisar-news-c-21-hsr1020-319096-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: काठ मंडी रोड के निर्माण कार्य की होगी जांच, क्वालिटी कंट्रोल टीम ने चार जगह से लिए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: काठ मंडी रोड के निर्माण कार्य की होगी जांच, क्वालिटी कंट्रोल टीम ने चार जगह से लिए सैंपल
Sun, 11 Feb 2024 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 11 Feb 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
काठ मंडी रोड हांसी से सैंपल लेते क्वालिटी कंट्रोल टीम के कर्मचारी।
हांसी। काठमंडी में 92 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क के उखड़ने के मामले में लोकनिर्माण विभाग द्वारा सैंपल भरवाए गए। विभाग की क्वालिटी कंट्रोल टीम द्वारा रोड से चार जगहों पर सैंपल भरे गए। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद विभाग नियमानुसार कार्रवाई करेगा।
इस रोड को लेकर अमर उजाला द्वारा 18 सितंबर को मामला उठाया गया कि बनने के साथ ही रोड उखड़ने लगा। इसके बाद वार्ड 18 के पार्षद प्रतिनिधि सीमांत चौधरी सहित कई लोगों ने इसकी शिकायत की व रोड के निर्माण कार्य के जांच की मांग की थी। मामला उठने के बाद से ही विभाग ने ठेकेदार का भुगतान रोका हुआ था। अब विभाग ने संज्ञान लेते हुए इस रोड के निर्माण कार्य की जांच करवाने के लिए सैंपल भरवाए हैं। सैंपल रोड पर चार अलग अलग जगह से लिए गए हैं। इसकी रिपोर्ट आने के बाद विभाग आगामी कार्रवाई करेगा।
बता दें कि काली देवी रोड से श्मशान घाट रोड को 92 लाख रुपये की लागत से लोकनिर्माण विभाग ने बनवाया था। इसके लिए नरवाना की एक फर्म को टेंडर दिया गया था। यह सीसी रोड बनाया गया था। रोड 700 मीटर लंबा व 18 फुट चौड़ा है। लेकिन रोड बनने के साथ ही उखड़ने लगी थी। इस रोड के ऊपर तारकोल की लेयर डाली गई थी। क्षेत्रवासियों का कहना है कि रोड से पान की निकासी भी नहीं होती। विभाग द्वारा ठेकेदार से रोड के उखड़े हुए हिस्से को दोबारा से बनवाया जाएगा। यहां दो जगहों पर 100-100 मीटर के टुकडे़ उखड़े हुए हैं। इसे दोबारा से बनवाया जाएगा। उसके बाद ठेकेदार की बची हुई राशि का भुगतान किया जाएगा।