{"_id":"65aeac19d48e2e1b870c66c4","slug":"protest-march-taken-out-adgp-assured-to-form-sit-hisar-news-c-21-hsr1020-306080-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: निकाला विरोध मार्च, एडीजीपी ने दिया एसआईटी बनाने का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: निकाला विरोध मार्च, एडीजीपी ने दिया एसआईटी बनाने का भरोसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। डाबड़ा निवासी पवन को न्याय दिलाने के लिए सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने क्रांतिमान पार्क से फव्वारा चौक तक विरोध पैदल मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी कर विरोध जताया। एडीजीपी श्रीकांत जाधव ने प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधि मंडल को बातचीत के लिए आमंत्रित किया। एडीजीपी ने इस मामले में एसआईटी बनाने का भरोसा दिलाया। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए आश्वासन दिया। जिसके बाद प्रदर्शनकारी लौट गए।
जिले के विभिन्न गांवों से आए लोगों ने एडीजीपी कार्यालय का घेराव कर किया कर ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करने वाले प्रदीप भानखड़ ने बताया कि एडीजीपी श्रीकांत जाधव ने प्रतिनिधिमंडल से बातचीत में कहा कि एसआईटी टीम बनाई जाएगी। जल्द से जल्द से कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर प्रदीप भानखड़, प्रदीप आंबेडकर, बीरबल बरवाला, संजू , मुन्ना वाल्मीमि, अनु ,प्रदीप राजौरिया, पिंकी, सरोज, रीता, माया सहित अन्य उपस्थित रहे।
इन मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन...
पवन आत्महत्या मामले के आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।
प्रदीप भानखड़ के साथ मारपीट करने वाले पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की जाए।
खाराखेड़ी मामले में आरोपियों को रिफ्तार किया जाए।
बीरबल बरवाला पर दर्ज झूठा मुकदमा नंबर 993 खारिज हो।
कबीर महाराज की फोटो फाड़ने वाले पवन दास पर मुकदमा दर्ज किया जाए।