फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Pritam Sharma stood first in aptitude training program

Hisar News: एप्टीट्यूड ट्रेनिंग प्रोग्राम में प्रीतम शर्मा रहे प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Pritam Sharma stood first in aptitude training program
।जीजेयू में कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगण एवं प्रतिभागी।
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के सौजन्य से टीआईएमई इंस्टीट्यूट हिसार के सहयोग से चल रहे 15 दिवसीय एप्टीट्यूड ट्रेनिंग प्रोग्राम (एटीपी) का समापन हुआ। समापन समारोह में प्रो. संजीव असीम मुख्य अतिथि तथा प्रो. एनके बिश्नोई विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता प्लेसमेंट निदेशक डॉ. प्रताप मलिक ने की, जबकि टीआईएमई के निदेशक पंकज चौधरी बतौर विशेष आमंत्रित अतिथि उपस्थित थे। टीआईएमई के अनुभवी प्रशिक्षकों जैसे पंकज चौधरी, रजनीश, दीपांशु राठी, रविंद्र सिंह और जतिन ने 500 से अधिक बीटेक तृतीय वर्ष के प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के समापन पर ऑनलाइन परीक्षा ली गई जिसमें 408 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस परीक्षा में प्रीतम शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। गुरमीत व युविश तनेजा क्रमश: दूसरा व तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने ज्ञानवर्धक कार्यक्रम के आयोजन के लिए ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके करियर के लिए आवश्यक रोजगार योग्यता कौशल से लैस करने में ऐसे कार्यक्रमों के महत्व पर जोर दिया। मुख्य अतिथि प्रो. संजीव असीम ने विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए ऐसे कार्यक्रमों के लगातार आयोजन की वकालत की और विभिन्न कॅरिए क्षेत्रों में योग्यता कौशल की प्रासंगिकता पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि प्रो. एनके बिश्नोई ने वर्तमान की दुनिया के विकास और समकालीन समाज में अस्तित्व और विकास के लिए आवश्यक गुणों पर अपना व्यावहारिक दृष्टिकोण साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेसमेंट निदेशक डॉ. प्रताप मलिक ने भर्ती प्रक्रियाओं में योग्यता परीक्षणों के महत्व पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को ऐसे मूल्यांकनों के लिए पर्याप्त रूप से तैयार करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस 15-दिवसीय एप्टीट्यूड प्रशिक्षण कार्यक्रम को क्वांटिटेटिव एबिलिटी, रीजनिंग, अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान सहित विषयों की एक विस्तृत शृंखला को कवर करने के लिए सावधानीपूर्वक डिजाइन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed