फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   President Draupadi Murmu will be the chief guest at the 25th convocation of HAU

Hisar: एचएयू के 25वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हाेंगी मुख्य अतिथि, राज्यपाल व मुख्यमंत्री

Sun, 09 Apr 2023 05:33 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 09 Apr 2023 05:33 AM IST
सार

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बलदेवराज कांबोज ने बताया कि इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम में होने वाले इस कार्यक्रम में केवल उन्हीं पूर्व विद्यार्थियों को भाग लेने की अनुमति होगी, जो कि 23 अप्रैल को पूर्वाभ्यास के दिन मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
President Draupadi Murmu will be the chief guest at the 25th convocation of HAU
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : PTI

विस्तार

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के 25वें दीक्षांत समारोह में 24 अप्रैल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि होंगी। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय समारोह की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल अति विशिष्ट अतिथि व कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल विशिष्ट अतिथि होंगे। समारोह में एक अगस्त 2021 से 30 सितंबर 2022 के दौरान शिक्षा पूरी कर चुके विद्यार्थियों को स्नातक, परास्नातक एवं डॉक्टरेट की उपाधियां प्रदान की जाएंगी।

विज्ञापन


सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को स्वर्ण पदक भी प्रदान किए जाएंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बलदेवराज कांबोज ने बताया कि इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम में होने वाले इस कार्यक्रम में केवल उन्हीं पूर्व विद्यार्थियों को भाग लेने की अनुमति होगी, जो कि 23 अप्रैल को पूर्वाभ्यास के दिन मौजूद रहेंगे। दीक्षांत समारोह की सफलता के लिए विश्वविद्यालय में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए कमेटियां गठित की गई हैं, जो कि दीक्षांत समारोह की सफलता के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं को देखेंगी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. बलवान सिंह मंडल ने बताया कि दीक्षांत समारोह में डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए विशेष ड्रेस कोड तय किया गया है। छात्राें के लिए पूरी बाजू की सफेद शर्ट-सफेद पेंट, काले रंग की बेल्ट, सफेद रंग की जुराबें व काले रंग के चमड़े के जूते और छात्राओं के लिए आधी बाजू का सफेद ब्लाऊज, लाल बॉर्डर की सफेद रंग की साड़ी, सफेद रंग की जुराबें व काले रंग के चमड़े के जूते या सैंडल ड्रेस कोड के रूप में अनिवार्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि डिग्री लेने आने वाले विद्यार्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण करवाकर अपनी सहमति देनी होगी। 23 अप्रैल सुबह 10 बजे तक डिग्री लेने वाले विद्यार्थियों को पंजीकरण-सहमति पत्र के साथ अपनी पहचान करवाकर दोपहर 12 बजे विश्वविद्यालय के इंदिरा गांधी सभागार में दीक्षांत समारोह की रिहर्सल में हिस्सा लेना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed