फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Presented a fake 8th-grade mark sheet to contest elections, Sarpanch of Dhani Puriya suspended

Hisar News: 8वीं की नकली मार्कशीट पेश कर लड़ा चुनाव, ढाणी पुरिया की सरपंच निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Presented a fake 8th-grade mark sheet to contest elections, Sarpanch of Dhani Puriya suspended
हांसी। उपमंडल के खंड प्रथम के गांव ढाणी पुरिया की सरपंच भतेरी देवी को उपायुक्त ने निलंबित कर दिया है। उनका निलंबन आठवीं की फर्जी मार्कशीट को लेकर किया गया है। प्रशासन को इस मामले में शिकायत मिली थी, जब उन्होंने सरपंच से दस्तावेज मांगे तो वह दस्तावेज नहीं दिखा पाई। इसके चलते उपायुक्त ने आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

ढाणी पुरिया निवासी बजरंग ने जून महीने में प्रशासन को सरपंच के खिलाफ शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाए गए थे कि भतेरी देवी की आठवीं कक्षा की मार्कशीट असली नहीं है। उपायुक्त ने जिला पंचायती राज विभाग, जिला शिक्षा विभाग को मामले की जांच सौंपी।
विज्ञापन

जांच में शिकायतकर्ता व सरपंच को कई बार पूछताछ के लिए बुलाया गया। जहां सरपंच भतेरी देवी से उनकी आठवीं कक्षा पास करने के संबंध में सामान्य से 6 प्रश्न भी पूछे गए थे। तब सरपंच ने वर्ष 1987-88 में हिसार के किसी निजी स्कूल से मिडिल क्लास पास करने की बात कही थी, लेकिन जांच में सरपंच ने मार्कशीट से संबंधित कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सकी। जबकि सरपंच पद के लिए कम से कम 8वीं कक्षा पास होना अनिवार्य था। उपायुक्त ने उन्हें अयोग्य करार देते हुए पद से निलंबित कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed