फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Preparations started for the rally, special publicity is being done in OBC dominated villages.

Hisar News: रैली को लेकर तैयारी शुरू, ओबीसी बाहुल्य गांवों में किया जा रहा खास प्रचार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Preparations started for the rally, special publicity is being done in OBC dominated villages.
हांसी। 30 मार्च को अनाज मंडी में होने वाली मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की विजय संकल्प रैली में विशेष रूप से ओबीसी वर्ग पर निशाना साधा जाएगा। वहीं रैली को लेकर ओबीसी वर्ग खास उत्साहित है। रैली में ओबीसी वर्ग की भीड़ जुटाने के लिए बीते कई दिनों से गांवों में प्रचार भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बनने के बाद नायब सिंह सैनी की हांसी में पहली रैली है। इससे पहले वह प्रदेशाध्यक्ष, सांसद व मंत्री के रूप में आ चुके हैं, लेकिन मुख्यमंत्री बन कर यहां आने को लेकर उनके स्वागत की खास तैयारी की जा रही है। एक तरफ जहां विधायक विनोद भयाना द्वारा भी भीड़ जुटाने की तैयारी की जा रही है। वहीं सैनी समाज के लोग भी गांवों में जाकर रैली के लिए प्रचार कर रहे हैं। रैली को लेकर ओबीसी वर्ग के लोग उत्साहित हैं। सैनी समाज की एक टीम द्वारा करीब 20 गांवों में प्रचार किया जा रहा है व रैली का निमंत्रण दिया जा रहा है। यह गांव ओबीसी बाहुल्य हैं। ऐसे में यहां से काफी तादाद में ग्रामीण आ सकते हैं।
विज्ञापन


विधायक विनोद भयाना ने बताया कि रैली में भाजपा के मुख्यमंत्री के साथ लोकसभा उम्मीदवार रणजीत चौटाला, पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला सहित कई नेता पहुचेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल नहीं पहुचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed