फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Postal Department ordered 3000 bottles of Gangajal before Shivratri

Hisar News: शिवरात्रि से पहले डाक विभाग ने मंगवाई गंगाजल की 3000 बोतलें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Postal Department ordered 3000 bottles of Gangajal before Shivratri
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हिसार। शिवरात्रि से पहले डाक विभाग ने गंगाजल के लिए तैयारी शुरू कर दी है। शिव भक्तों के लिए विभाग की ओर से गंगाजल की 3000 बोतलें मंगवाने के लिए ऑर्डर दिया गया है। इस सप्ताह में गंगाजल की बोतलें पहुंच जाएंगी। डाकघर से 30 रुपये में 250 एमएम गंगाजल की बोतल मिल जाएगी। फिलहाल विभाग के पास स्टॉक में 125 बोतलें रखी हुई हैं। हालांकि गंगाजल की अभी डिमांड नहीं बढ़ी है।
बता दें, कि मुख्य डाकघर पहुंचने वाली गंगाजल की बोतलों को हिसार डाकघर की ब्रांचों में भी भेजा जाएगा, ताकि लोगों को गंगाजल लेने में आसानी हो। हिसार में डाकघर की 12 ब्रांच हैं। आजाद नगर, एचएयू, मॉडल टाउन, लघु सचिवालय, पटेल नगर, विद्युत नगर, बस स्टैंड, एचटीएम मिलगेट, जीजयू, अनाजमंडी, अर्बन एस्टेट से लोग गंगाजल ले सकते हैं।
विज्ञापन

डाक विभाग का ऋषिकेश में बॉटलिंग प्लांट
डाक विभाग का ऋषिकेश में बॉटलिंग प्लांट बना हुआ है। यहां से ही गंगाजल की बोतल भरकर डाकघर में भेजी जाती हैं। हिसार के मुख्य डाकघर में एक सप्ताह में गंगाजल की बोतलें आ जाएगी। विभाग के अधिकारियों के अनुसार छुट्टी के दिन को छोड़कर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक लोग गंगाजल की बोतल ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगाजल की 3000 बोेतलें मंगवाने के लिए पत्र भेजा जा चुका है। शिवरात्रि से पहले हमें गंगाजल की बोतलें मिल जाएंगी। लोगों की सुविधा को देखते हुए अलग से काउंटर भी लगाया जाएगा। - राममेयर यादव, पोस्टमार्टर, डाक विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed