फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Postal challan software update, now there will be strictness on vehicles without documents also

Hisar News: पोस्टल चालान सॉफ्टवेयर अपडेट, अब बिना कागजात वाले वाहनों पर भी होगी सख्ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Postal challan software update, now there will be strictness on vehicles without documents also
सिवानी मंडी। यातायात नियमों को कड़ाई से लागू करने के लिए पुलिस अधीक्षक भिवानी नीतीश अग्रवाल ने पोस्टल चालान सॉफ्टवेयर को अपडेट करने की जानकारी दी। अब दुपहिया वाहन चालकों के लिए बिना हेलमेट के चालान सहित, गलत पार्किंग, ओवरस्पीड और नो पार्किंग में खड़े वाहनों के पोस्टल चालान अधिक प्रभावी तरीके से जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि यदि किसी वाहन का रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस और पॉल्यूशन सर्टिफिकेट समाप्त हो चुका है, तो गलत पार्किंग या ओवरस्पीड का चालान करते समय इन दस्तावेजों का चालान भी अपने आप जारी हो जाएगा।
विज्ञापन

इस प्रक्रिया से नियम तोड़ने वालों पर सख्ती बरती जाएगी। पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था में बाधा डालने वाले वाहनों की फोटो खींचकर चालान किया जाएगा। ये चालान पोस्ट के माध्यम से वाहन मालिक के पते पर भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन चालकों से अपील
पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि सभी यातायात नियमों का पालन करें। सड़क पर अव्यवस्थित पार्किंग से यातायात व्यवस्था बाधित होती है, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए वाहन चालकों को अपने सभी दस्तावेज जैसे रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस और पॉल्यूशन प्रमाणपत्र को अद्यतन रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed