फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Politics in Cultural Programe

गीता जयंती के निमंत्रण पर महाभारत, नहीं पहुंचा कोई एमपी-एमएलए

Sun, 20 Dec 2015 12:16 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Sun, 20 Dec 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
Politics in Cultural Programe

निमंत्रण देने का तरीका पसंद नहीं आने के चलते गीता जयंती समारोह के उद्घाटन मौके पर सभी छह विशिष्ट अतिथियों ने समारोह से पूरी तरह से दूरी बनाए रखी।

विज्ञापन


इंडियन नेशनल के तीनों विधायक, हजकां के दोनों विधायक और इनेलो सांसद समारोह में नहीं आये।

प्रदेश सरकार की ओर से पहली बार जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह का आयोजित कराया गया। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला मुख्य अतिथि थे।

शनिवार को पुराना राजकीय कॉलेज मैदान में तीन दिवसीय गीता जयंती समारोह का उद्घाटन हुआ, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के अलावा अन्य किसी राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों ने हिस्सा नहीं लिया।
विज्ञापन


समारोह में सांसद दुष्यंत चौटाला, हरियाणा जनहित कांग्रेस के आदमपुर के विधायक कुलदीप बिश्नोई, हांसी विधायक रेणुका बिश्नोई, इनेलो के बरवाला विधायक वेद नारंग, उकलाना विधायक अनूप धानक, नलवा विधायक रणबीर गंगवा को विशिष्ट अतिथि बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनप्रतिनिधि प्रशासन की ओर से निमंत्रण देने के तरीके से नाराज थे। इस कारण कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी।

धार्मिक कार्यक्रम था - बराला
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि यह राजनीतिक कार्यक्रम नहीं था। हमने सभी को निमंत्रण भेजा था। जो नहीं आए उन्होंने गलत किया।

धार्मिक कार्यक्रम में सभी को हिस्सा लेना चाहिए। चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी से निमंत्रण पत्र भिजवाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमने तरीके से निमंत्रण भेजे थे। जिसके पास निमंत्रण पहुंचे उन्हें आना चाहिए था।

जनप्रतिनिधियों को समारोह में बुलाने की सरकार की नीयत ही नहीं थी। प्रशासन ने इस बारे में कुछ बातचीत नहीं की। घर आए कार्ड पर विशिष्ट अतिथि बनाने की जानकारी मिली। बुलाने का तरीका भी गलत था। कोई चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी घर पर कार्ड छोड़ गया।
- रणबीर गंगवा, विधायक नलवा, हिसार

मेरे विशिष्ट अतिथि बनाने के बारे में किसी ने कोई जानकारी नहीं ली। किसी को अतिथि बनाने से पहले सहमति तो ली जाती है। प्रशासन ने केवल कार्ड में नाम लिखकर औपचारिकता कर दी। यह तरीका पूरी तरह से गलत था।
- अनूप धानक, विधायक उकलाना, हिसार

सरकार ने केवल औपचारिकता निभाने का काम किया। तरीके से ही मंशा साफ थी। मान सम्मान न मिले तो कोई किसी के यहां नहीं जाता। प्रदेश सरकार ने विपक्ष का नाम केवल औपचारिकता पूरी करने के लिए लिखा था। इस कारण जनप्रतिनिधि दूर रहे।
- वेद नारंग, विधायक, बरवाला, हिसार

प्रशासन ने निमंत्रण भेजा था मगर भेजने का तरीका ठीक नहीं था। केवल औपचारिकता के लिए कार्यालय में कार्ड भेजा गया था। कार्ड में मेरा पद तक नहीं लिखा गया।
- शकुंतला राजलीवाला, मेयर, हिसार

हिसार का कोई जनप्रतिनिधि नहीं आया समारोह में
समारोह के पहले दिन हिसार जिले का कोई जनप्रतिनिधि समारोह में नहीं पहुंचा। जिले में इनेलो के दो, हजकां के दो तथा भाजपा के दो विधायक हैं।

हजकां तथा इनेलो विधायक तथा सांसद समारोह में नहीं आए। भाजपा की ओर से विधायक डॉ. कमल गुप्ता भी शहर से बाहर होने के कारण समारोह में नहीं पहुंचे।

भाजपा विधायक एवं वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु गुड़गांव में मुख्य अतिथि होने के कारण यहां नहीं पहुंच सके।

शहर की सरकार भी नहीं पहुंची
गीता जयंती समारोह केवल भाजपा का कार्यक्रम बनकर रह गया। समारोह में मेयर शकुंतला राजलीवाला, सीनियर डिप्टी मेयर डीएन सैनी, डिप्टी मेयर भीम महाजन भी शामिल नहीं हुए।


नगर निगम के अधिकतर पार्षदों की भी कार्यक्रम में हाजिरी नहीं रही।

सांस्कृतिक कार्यक्रम से दिया संदेश
गीता जयंती समारोह के पहले दिन स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। राजकीय स्कूल माढा की लड़कियों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर आधारित गीत प्रस्तुत किया।

स्कूली छात्राओं ने सामूहिक हरियाणवी नृत्य भी किया। कलाकारों ने गीता के श्लोक व मंत्रों पर आधारित भजन सुनाए। पलवल जिले के गांव बनचारी से आए कलाकारों ने नगाड़ों पर अपनी प्रस्तुति दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed