Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Police reached near those who snatched gold chains from women

Hisar News: महिलाओं से सोने की चेन छीनने वालों के निकट पहुंची पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Police reached near those who snatched gold chains from women
हिसार। सेक्टर 16-17 और जिंदल मार्ग पर सोमवार को बाइक पर दो युवकों द्वारा दो महिलाओं के गले से सोने की चेन झपटने के मामले में सीआईए, स्पेशल स्टाफ टीम समेत पांच टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस को आरोपियों के बारे में अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से आरोपियों को पकड़ लेगी।
विज्ञापन

केस : एक
सेक्टर 16-17 की रहने वाली बीरमती ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह 13 मई की रात करीब 10 बजे सड़क पर घूम रही थी। जब मकान नंबर 818 के सामने से वापस अपने घर की तरफ आ रही थी तो पीछे से बाइक पर दो युवक आए। एक ने हेलमेट पहना हुआ था। बाइक के पीछे बैठे युवक ने झपटा मारकर गले में पहनी सोने की चेन झपटी ली। चेन में सोने का लोकेट भी था। चेन करीब एक तोले की थी।
विज्ञापन


केस : 2

मॉडल टाउन की मीनाक्षी सोनी ने बताया कि 13 मई की रात करीब सवा 10 बजे घर से जिंदल अस्पताल रोड के दुकान से बच्चों की नोटबुक लेने के लिए गई थी। इस दौरान करीब 25 साल का युवक कोई सामान लेने के बहाने आया। उसने एकदम मीनाक्षी के गले में पहना मंगलसूत्र पर झपटा मारा और सड़क की दूसरी तरफ दौड़ अपने साथी के साथ बाइक पर जिंदल अस्पताल की तरफ फरार हो गया। मंगलसूत्र का वजन एक तोला है।अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed