{"_id":"6791519d0b3b472e490bfd6e","slug":"police-raided-punjab-to-catch-the-killers-hisar-news-c-21-hsr1005-550651-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कुलदीप के हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस ने पंजाब में दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कुलदीप के हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस ने पंजाब में दी दबिश
Thu, 23 Jan 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
हांसी। ढाणी चादर पुल में कुलदीप उर्फ दीपला की हत्या के बाद पुलिस ने गांव में फ्लैग मार्च निकाला। वहीं हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमों ने पंजाब में भी दबिश दी। लेकिन अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव में फ्लैग मार्च सोमवार शाम को निकाला। इसमें सदर थाना प्रभारी सिद्धार्थ सहित शेखपुरा चौकी प्रभारी व अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। वहीं आरोपियों को पकड़ने के लिए सीआईए वन व टू की टीमों के साथ सदर थाना की एक टीम भी दबिश दे रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने पंजाब में भी दबिश दी थी। लेकिन वहां से भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा। ढाणी चादरपुल में सोमवार रात कुलदीप उर्फ दीपला की तीन गोलियां मारकर हत्या की गई थी। गोलियां मारने के बाद आरोपी मौके से भाग गए थे। पुलिस ने कुलदीप के भाई संदीप की शिकायत पर गांव के चार युवकों सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन