फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Police parade gangster Daljit in the market.

Hisar News: पुलिस ने गैंगस्टर दलजीत की सरे बाजार में परेड करवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Police parade gangster Daljit in the market.
गैंगस्टर दलजीत की पैदल परेड करवाती पुलिस। 
हांसी (हिसार)। सीआईए स्टाफ ने बुधवार को गैंगस्टर दलजीत सिहाग की पुलिस ने बाजारों में पैदल परेड करवाई। उसे कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो व फोटो के माध्यम से दलजीत खुद को समाजसेवी के तौर पर पेश करता था। पैदल परेड करवाने के पीछे पुलिस का मकसद उसकी दहशत को खत्म करवाना था।
विज्ञापन


10 दिन पहले पुलिस ने गैंगस्टर और उसका सोशल मीडिया अकाउंट चलाने वाले जींद के भीड़ताना निवासी रोहताश उर्फ आरएस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने रोहताश को गिरफ्तार कर लिया था। मामले में गैंगस्टर दलजीत को अब प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया। मामले में उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


60 केस दर्ज हैं दलजीत पर

दलजीत सिहाग पर हत्या, हत्या प्रयास, सहित विभिन्न तरह के 60 आपराधिक केस दर्ज हैं। वह झज्जर जेल में बंद है। पिछले दिनों उसका एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ । इसमें वह सफेद कपड़ों में हाथ जोड़े हुआ था। डीजीपी ओपी सिंह ने भी कहा था कि खुद को सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटी के तौर पर पेश करने वाले अपराधियों की खैर नहीं है। इसके बाद पुलिस ने दलजीत पर सख्ती बढ़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed