फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Police could not catch those who committed crimes at three petrol pumps, now reward announced

Hisar News: तीन पेट्रोल पंपों पर वारदात करने वालों को नहीं पकड़ पाई पुलिस, अब इनाम किया घोषित

Mon, 13 Nov 2023 08:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 13 Nov 2023 08:04 PM IST
विज्ञापन
Police could not catch those who committed crimes at three petrol pumps, now reward announced
हिसार।
विज्ञापन

जिले के तीन पेट्रोल पंपों पर डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को पुलिस अभी तक पकड़ नहीं पाई है। 31 अक्तूबर को हुई वारदात के बाद पुलिस ने दावा किया था कि जल्द बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस को अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया। अब पुलिस विभाग की तरफ से 8 अपराधियों पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस द्वारा जिन अपराधियों पर इनाम घोषित किया गया है, उनमें से चार अपराधी तीनों पेट्रोल पंपों पर वारदात को अंजाम देने में शामिल थे।
पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा ने बताया कि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाने की योजना बनाई है। इसके तहत पुलिस ने हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, अपहरण और एनडीपीएस के विभिन्न मामलों में फरार चल रहे 8 अपराधियों पर 40 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इनाम की राशि अपराधियों को गिरफ्तार करने और उनकी गिरफ्तारी में सहायता करने वालों को पुलिस विभाग द्वारा दी जाएगी। अपराधियों की फरारी के दौरान शरण देने वालों के बारे में भी जानकारी हासिल की जा रही है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि अपराधियों के बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन

इन पर किया इनाम घोषित
खारिया गांव निवासी आशीष, भैणी बादशाहपुर निवासी पवन और देवेंद्र, सीसवाल निवासी मुकेश उर्फ गिरी (ये चारों पेट्रोल पंप पर डकैती डालने के आरोपी हैं)। अन्य मामलों में फरार आरोपी ठसका निवासी विरेंद्र उर्फ भोपा, दौलतपुर निवासी अमरदास, भिवानी के ढाणी भाकरा निवासी प्रदीप और राजस्थान के जोधपुर निवासी सुनील कुमार पर भी इनाम रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 दिन पहले तीन पेट्रोल पंपों पर की वारदात
31 अक्तूबर को कार में सवार 6 बदमाशों ने जिले के तीन पेट्रोल पंपों पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। सबसे पहले स्याहड़वा गांव के पास पेट्रोल पंप से 10 हजार की नकदी और कारिंदों के मोबाइल फोन छीने थे। इसके बाद धीरणवास के पास पेट्रोल पंप पर डकैती की थी। यहां पर वारदात करने के बाद पाबड़ा गांव के पास पेट्रोल पंप पर 1 लाख 62 हजार की नकदी ले गए थे। इसके बाद बदमाशों की कार दूसरी कार से टकरा गई थी। बाद में बदमाश फायर करते हुए मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने वारदात के बाद 6 बदमाशों की पहचान उजागर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed