{"_id":"611182368ebc3efcd17cafb4","slug":"police-constable-recruitment-fraud-accused-narendra-has-gone-to-the-children-s-correctional-home-at-the-age-of-17-hisar-news-hsr6085220175","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कांस्टेबल भर्ती फर्जीवाड़ा : आरोपी नरेंद्र 17 साल की उम्र में जा चुका है बाल सुधार गृह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कांस्टेबल भर्ती फर्जीवाड़ा : आरोपी नरेंद्र 17 साल की उम्र में जा चुका है बाल सुधार गृह
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा पुलिस की कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले में गिरफ्तार हिसार की लघु सचिवालय कॉलोनी निवासी आरोपी नरेंद्र 17 साल की उम्र में चोरी के एक मामले में बाल सुधार गृह में रहा था। जानकारी मिली है कि आरोपी नरेंद्र कंप्यूटर में इतना एक्सपर्ट है कि पलक झपकते ही डाटा इधर-उधर करने में सक्षम है। बताया जा रहा है कि नरेंद्र सीआईएसएफ में भी चयनित हो गया था, लेकिन उस पर चोरी का मामला दर्ज होने के कारण उसका फाइनल सिलेक्शन रुक गया था।
उल्लेखनीय है कि शनिवार को पुरुष कांस्टेबल की लिखित परीक्षा के सुबह के सत्र में कैथल में तीन पेपर सॉल्वर पकड़े गए थे। इन सॉल्वर के पास से उत्तर कुंजी मिली थी। पुलिस इनसे पूछताछ में खुलासा हुआ था कि इस मामले के तार हिसार से भी जुड़े हैं। वहीं उकलाना के साहू निवासी अंकित सोढी व भिवानी के चांग गांव निवासी संजय दहिया, साहू निवासी अमित और सतनाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को अदालत में पेश किया, जहां से चारों को जेल भेज दिया गया है। आरोपी अंकित और संजय को पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया था। आरोपियों से पुलिस ने 25 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं।
इस मामले में शुक्रवार को एएसपी उपासना की शिकायत पर उकलाना थाने में केस दर्ज है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी मोहाली के एक मॉल में कर्मी आरोपी सतनाम सोढ़ी पर करीब साढ़े सात लाख रुपये व कालका के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में गणित विषय के आरोपी अध्यापक संजय दहिया पर 9 लाख रुपये का लोन है। इन लोन की राशि को जल्द उतारने के लिए उन्होंने यह रास्ता अपनाया था। युवाओं को पेपर पास करवाने का झांसा देकर आरोपियों ने पांच-सात लोगों से संपर्क भी किया था। जिस पर लितानी निवासी रवि ने 25 हजार रुपये सतनाम को पकड़ा भी दिए थे। जांच में सामने आया है कि आरोपी अंकित व अमित बीएससी के छात्र हैं। वहीं सतनाम और अमित सगे भाई हैं।