फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Players below 15 years of age stopped entering Mahabir Stadium

15 साल से कम उम्र के खिलाड़ियों का महाबीर स्टेडियम में प्रवेश बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Players below 15 years of age stopped entering Mahabir Stadium
हिसार। कोरोना के केस बढ़ने के साथ ही खेल विभाग सतर्क हो गया है। खेल विभाग की ओर से 15 साल से कम उम्र के खिलाड़ियों का महाबीर स्टेडियम में प्रवेश बंद कर दिया गया है। वहीं 15 से 18 साल के युवाओं को वैक्सीन लगाने के लिए बोला गया है। 18 साल से ज्यादा उम्र के खिलाड़ियों के वैक्सीन सर्टिफिकेट जांचे जाएंगे, उसके बाद ही उन्हें महाबीर स्टेडियम में प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन

बता दें, कि महाबीर स्टेडियम में जूडो, एथलेटिक, बॉक्सिंग, वेट लिफ्टिंग, कुश्ती, वालीबाल, हैंडबाल, बैडमिंटन, बास्केटबाल, वुशु के 600-700 खिलाड़ी अभ्यास करने आते हैं, लेकिन इनमें से 200 से ज्यादा खिलाड़ी 15 साल से कम उम्र के हैं। ऐसे में कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए इन खिलाड़ियों को प्रैक्टिस के लिए अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन

उधर, जिला खेल अधिकारी कृष्ण कुमार बेनीवाल का कहना है कि सभी कोच को हिदायतें दी गई है कि वह कोरोना के नियमों का पालन करें। साथ ही दोनों वैक्सीन लगवा चुके स्टाफ को ही अंदर आने की अनुमति होगी। इसको लेकर सभी कोच से डिटेल मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 साल से ऊपर खिलाड़ियों के गेट पर टीकाकारण प्रमाण पत्र जांचे जाएंगे। यदि वैक्सीन नहीं लगाई हुई तो उसे प्रैक्टिस के लिए अंदर नहीं आने दिया जाएगा। इसके अलावा 15 साल से कम उम्र के खिलाड़ियों की एंट्री बंद कर दी गई हैं। - कृष्ण कुमार बेनीवाल, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed