{"_id":"67f02327f265b8794508e29e","slug":"physics-department-won-the-overall-trophy-hisar-news-c-21-1-hsr1013-598864-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: फिजिक्स विभाग ने जीती ओवरऑल ट्राॅफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: फिजिक्स विभाग ने जीती ओवरऑल ट्राॅफी
विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिता में विजई रहे खिलाड़ीअपनी ट्रॉफी के साथ में मुख्य अतिथि।
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में चल रही दो दिवसीय प्रथम यूटीडी खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में फिजिक्स विभाग ओवरऑल चैंपियन बना। वहीं, महिला वर्ग में फिजिक्स विभाग की रिशिका व पुरुष वर्ग में प्रिंटिंग विभाग का अक्षय सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने।
कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा, असली जीत केवल पदक प्राप्त करने में नहीं है, बल्कि खेल भावना, मेहनत और सीखे गए अनुभवों में है। जीजेयू विद्यार्थियों के खेल कौशल को निखारने, उनकी प्रतिभा को पहचान कर उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान विश्वविद्यालय की प्रथम महिला डॉ. वंदना बिश्नोई समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रही।
खेल निदेशालय के अधिष्ठाता प्रो. मनीष कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों के अलावा विश्वविद्यालय के शिक्षकों व गैर शिक्षकों के बीच 12 ओवर के क्रिकेट मैच में गैर शिक्षक कर्मचारियों की टीम ने सात रन से जीत हासिल की। वहीं, रस्साकस्सी में शिक्षकों की टीम विजयी रही। खेल निदेशक डॉ. एसबी लुथरा ने किया। इस अवसर पर सहायक खेल निदेशक डॉ. मृणालिनी नेहरा, वरिष्ठ एथलेटिक कोच गंगादत्त व ओपी भादू उपस्थित रहे।
विज्ञापन
ये रहे परिणाम
म्यूजिकल चेयर : विश्वविद्यालय की प्रथम महिला डॉ. वंदना बिश्नोई रही प्रथम।
महिला वर्ग : फिजिक्स विभाग प्रथम, साइकोलॉजी विभाग द्वितीय, बायोटेक्नोलॉजी विभाग तृतीय।
पुरुष वर्ग : फिजिक्स विभाग की प्रथम, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वितीय और हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस व प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी विभाग तृतीय।