फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   People upset due to supply of contaminated drinking water in Jawahar Nagar of Adampur.

Hisar News: आदमपुर के जवाहर नगर में दूषित पेयजल की सप्लाई से लोग परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
People upset due to supply of contaminated drinking water in Jawahar Nagar of Adampur.
मंडी आदमपुर। कस्बे के भादरा व काॅलेज रोड पर पिछले 10 दिनों से घरों में दूषित पेयजल की सप्लाई होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ला वासी शांति देवी, रोशनी, कैलाशो देवी, बिमला, ओमप्रकाश, सूरजमल, विनोद वर्मा, सुमित्रा, नथिया, सज्जन, मोनू, विक्रम, संतोष, सुमित, सुभाषचंद्र, सोनू, सुनील आदि ने बताया कि पिछले 10 दिनों से उनके घरों में बदबूदार व दूषित पेयजल की सप्लाई आ रही है।
विज्ञापन

इस बारे में विभाग के जेई, एसडीओ, एक्सईएन तक को शिकायत की गई है, लेकिन अभी तक समस्या का कोई समाधान नही हुआ है। मोहल्ला वासियों ने बताया कि अगर 2 दिन में समस्या का हल नहीं हुआ, तो वे विभाग के कार्यालय पर रोष प्रदर्शन करेंगे। इस बारे में जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अतिरिक्त एसडीओ अंकुश मक्कड़ ने बताया कि कस्बे में सीवर व पानी की नई पाइप लाइनें बिछाई जा रही है। अकसर काम करते समय पुरानी लाइनें टूट जाती है, जिससे घरों में यह समस्या आ जाती है। विभाग साथ ही साथ ऐसी टूटी लाइनों को ठीक कर रहा है। समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा। उन्होंने नई सीवर व पेयजल पाइप लाइन बिछाने के बारे में बताया कि जिन गलियों में लाइन का कार्य पूर्ण हो चुका है उसे तुरंत प्रभाव से आगामी 7 दिनों में लेवल करने के आदेश दिए हैं, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed