फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   People troubled by the problem of sewerage overflow in Char Qutub area

Hisar News: चार कुतुब क्षेत्र में सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या से लोग परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
People troubled by the problem of sewerage overflow in Char Qutub area
हांसी गली में खड़ा सीवरेज का गंदा पानी।
हांसी। वार्ड नंबर-26 में चार कुतुब क्षेत्र के पास गलियों में सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या की शिकायत कई बार अधिकारियों से कर चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा। कॉलोनी में यह समस्या एक वर्ष से बनी हुई है। कॉलोनी निवासी नरेश, धर्मेंद्र व राकेश ने कहा कि सीवरेज व्यवस्था का आज तक कोई समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन

सीवरेज का गंदा पानी गलियों में भरा हुआ है। इससे गलियों में से निकलने तक का रास्ता नहीं है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या का समाधान की मांग की। उन्होंने बताया कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं होगा तो मजबूरी में उन्हें आंदोलन करना पड़ेगा। लोगों के अनुसार सीवरेज ओवरफ्लो होने से गंदा पानी कई-कई दिनों तक गली में भरा रहता है। इससे गलियों में जमा गंदे पानी में मच्छर पनप रहे हैं व भयंकर बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। बारिश के समय तो कॉलोनी में स्थिति और भी खराब हो जाती है व कई दिनों तक गलियों में पानी भरा रहता है। सीवरेज ओवरफ्लो होने से अब खाली प्लाटों में भी गंदा पानी जमा होना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


कई दिनों से सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। अधिकारियों को समस्या को लेकर शिकायत करने के बाद भी कोई समाधान नहीं हो रहा। गंदे पानी मच्छर पनप रहे है और बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।- राजकुमार, कॉलोनी निवासी।


गलियों में भरे गंदे पानी से बीमारी फैलने का खतरा खतरा बना रहता है। बारिश के बाद भी कई-कई दिनों तक गलियों में पानी जमा रहता है। अभी तो बारिश का समय शुरू नहीं हुआ। अगर मानसून के समय ऐसी स्थिति रही तो लोगो का जीना मुश्किल हो जाएगा। जमा गंदे पानी से बदबू घरों के अंदर तक आती है।-
प्रेम मोहन, कॉलोनी निवासी।

वार्ड 26 की बरवाला रोड के पास में सीवरेज ओवरफ्लो होने से गलियों में गंदा पानी भरा हुआ है। इस समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। अब इस मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की जाएगी।- सुनील कुमार, कॉलोनी निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed