फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   People of Adampur will further strengthen mutual trust in by-election: Renuka Bishnoi

आपसी विश्वास को उपचुनाव में और मजबूती देगी आदमपुर की जनता : रेनुका बिश्नोई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
People of Adampur will further strengthen mutual trust in by-election: Renuka Bishnoi
मंडी आदमपुर। आम आदमी पार्टी की तरफ से आयोजित पंचायत में जुटी भीड़। - फोटो : Hisar
मंडी आदमपुर (हिसार)। आदमपुर और भजनलाल परिवार एक दूसरे की पहचान है। वर्ष 1968 से लेकर आज तक जो आपसी विश्वास का रिश्ता है, उसे आदमपुर की जनता उपचुनाव में और ज्यादा मजबूती देगी। एक बार फिर से भ्रामक प्रचार करने वाले बाहरी लोगों को सबक सिखाकर आदमपुर से बाहर कर देगी। यह कहना है पूर्व विधायक रेनुका बिश्नोई का।
विज्ञापन

उन्होंने यह बात रविवार को आदमपुर के गांवों में ग्रामीणों से चर्चा के दौरान कही। इस दौरान पूर्व विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनीं और गांवों में जारी विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि 26 वर्षों के बाद कुलदीप बिश्नोई सरकार के साथ आए हैं। विपक्ष में रहते हुए उन्होंने अपने स्तर पर विकास कार्य करवाएं, मगर जो कार्य सत्ता में रहते हुए हो सकते हैं, वह विपक्ष में नहीं हो सकते। इस दौरान गांव ढंढूर में महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत महिलाओं को भी संबोधित किया। ढंढूर में पीने के पानी की समस्या के जल्द निदान बारे भी उन्होंने आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हलके में अब विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
विज्ञापन

एक सप्ताह में नहीं खुला स्कूल तो सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे : ढांडा
मंडी आदमपुर। गांव ढाणी मोहब्बतपुर में रविवार को आम आदमी पार्टी की तरफ से शिक्षा अधिकार पंचायत का आयोजन किया गया। इस पंचायत में पूर्व विधायक कुलदीप बिश्नोई और भाजपा सरकार को निशाने पर रखा गया। पंचायत में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह में गांव का स्कूल नहीं खुला तो सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढांडा ने कहा कि लोग हमेशा राजनेताओं के बच्चों के लिए वोट करते आए हैं, अब अपने बच्चों के बारे में सोचने का वक्त है। कांग्रेस के राज में 590 स्कूलों को ताला लगाया गया था और रही सही कसर भाजपा सरकार ने पूरी कर दी। अनुराग ढांडा ने कहा कि कुलदीप बिश्नोई अपने बच्चों के लिए भाजपा में गए, इन्हें विद्यार्थियों की कोई फिक्र नहीं है। कुलदीप बिश्नोई की 36 करोड़ की प्रॉपर्टी ईडी ने कुर्क की है और 200 करोड़ का केस चल रहा है। विकास कुलदीप बिश्नोई के घर में हो रहा है। इस मौके पर कलाकार कुलबीर दनोदा, भूपेंद्र बेनीवाल, बाबूलाल शर्मा, मनोज राठी व सतेंद्र सिंह मौजूद रहे।

मंडी आदमपुर। महिलाओं से मिलकर समस्या सुनतीं पूर्व विधायक रेनुका बिश्नोई।

मंडी आदमपुर। महिलाओं से मिलकर समस्या सुनतीं पूर्व विधायक रेनुका बिश्नोई।- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed