फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Peon of Electricity Corporation kidnapped and beaten to death with sticks

बिजली निगम के चपरासी का अपहरण कर डंडों से पीटकर हत्या, पत्नी, सास, ससुर सहित 16 अन्य पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Peon of Electricity Corporation kidnapped and beaten to death with sticks
हिसार। मृतक ललित का फाइल फोटो। - फोटो : Hisar
हिसार। बिजली निगम में चपरासी के पद पर कार्यरत 21 वर्षीय ललित का कैमरी रोड ओवरब्रिज से बुधवार रात अपहरण कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने लोहे की रॉड, डंडों से हमला कर भिवानी के कालोद गांव में फेंक दिया। मारपीट से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मृतक के चाचा अंकुश की शिकायत पर ललित की पत्नी सरोज, सास प्रमिल, ससुर संजय, साला सचिन समेत 16 अन्य पर अपहरण और हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आरोप : दोस्त ने पीजी में बुलाया फिर उसके ससुरालजनों को जानकारी दी
भिवानी जिले के गांव बडदू धीरजा निवासी संजय ने बताया कि उसका भतीजा ललित हिसार के विद्युत सदन में चपरासी के पद पर कार्यरत था। भतीजे की 2 मई 2022 को भतीजे ललित की शादी बिधवान गांव निवासी संजय की बेटी से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों के बीच मनमुटाव रहने लगा। 28 जुलाई को भिवानी अदालत में तलाक का केस डाला था। इस दौरान पंचायत भी हुई थी। ललित के परिजनों ने पंचायती तलाक के लिए 12 लाख रुपये देने पर सहमति जताई थी।
विज्ञापन

बुधवार को मिट्ठी गांव निवासी उसके दोस्त रवि का फोन आया। इसके बाद ललित उसके पीजी पर चला गया। उसका पीजी कैमरी रोड ओवरब्रिज के नीचे बना है। वहां पर काफी देर तक रुका और रात करीब साढ़े 9 बजे वह पीजी से निजी अस्पताल में भर्ती परिचित से मिलने के लिए निकला था। आरोप है कि इसी दौरान रवि ने ललित के ससुरालवालों को सूचना दी कि वह पीजी से निकल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ललित ने अपने चाचा अंकुश को फोन कर कैमरी रोड की तरफ बुला लिया। जब वह कैमरी ओवरब्रिज के ऊपर था तो दो गाड़ी आकर रुकी। जिसमें ललित की सास, ससुर, पत्नी, साला और अन्य थे। उन्होंने जबरन उसे गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सिविल लाइन थाना पुलिस ललित की तलाश में जुट गई।
सिविल लाइन पुलिस जब कालोद के पास पहुंची तो सड़क किनारे ललित लहूलुहान हालत में मिला। पुलिस उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों का कहना है कि ललित और उसकी पत्नी सरोज के बीच चल रहे मनमुटाव के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है।

मृतक के चाचा की शिकायत पर मृतक की पत्नी, सास, ससुर, साला और अन्य पर अपहरण, हत्या और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी है। - इंस्पेक्टर दलबीर सिंह, सिविल लाइन थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed