{"_id":"65e0bf7a6a3af9814a0ceb56","slug":"patients-suffering-from-cough-cold-and-viral-fever-are-increasing-due-to-changing-weather-hisar-news-c-21-hsr1020-332125-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बदलते मौसम में बढ़ रहे खांसी, जुकाम व वायरल बुखार के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बदलते मौसम में बढ़ रहे खांसी, जुकाम व वायरल बुखार के मरीज
विज्ञापन
हिसार। मौसम में हुए बदलाव के साथ मौसमी बीमारियों के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। नागरिक अस्पताल के फिजिशियन की ओपीडी में बुखार, खांसी और जुकाम के 100 से अधिक मरीज उपचार लिए आ रहे हैं। वहीं स्वाइन फ्लू के रोगियों की संख्या भी बढ़ रही है। आंकड़ा 65 पर पहुंच गया। स्वाइन फ्लू से ग्रस्त मरीजों का मेडिकल कॉलेज अग्रोहा और निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मरीजों के परिजनों को भी टेमीफ्लू की दवा दी गई है।
बढ़ रहे मरीज
नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. ज्ञानेंद्र ने बताया कि मौसम में बदलाव के साथ बुखार, खांसी, जुकाम और गला खराब के मरीज बढ़ रहे हैं। आए दिन ओपीडी में 100 से अधिक मरीज दवा लेने के लिए आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस मौसम में बच्चों और बुजुर्गाें का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ जाती है। बुखार होने पर तुंरत चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए।
सर्दी कम होने के साथ कम होंगे मरीज
डिप्टी सीएमओ डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि जिले में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या 65 पर पहुंच गई है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक स्वाइन फ्लू बीमारी से ग्रस्त हो रहे हैं। स्वाइन फ्लू के लक्षण वायरल से मिलते-जुलते हैं। ऐसे में बुखार होने पर स्वाइन फ्लू की जांच करवानी चाहिए। कई बार मरीज स्वाइन फ्लू की जांच नहीं करवाते ऐसे में वे दूसरे लोगों को चपेट में ले लेते हैं। जिसके कारण संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
वायरल बुखार के लक्षण
गला खराब होना
शरीर में कमजोरी होना
सिरदर्द होना
ठंड लगना
शरीर में दर्द
थकान होना
तेज बुखार होना
खांसी