फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Participants raised social issues on the second day of Youth Festival

Hisar News: युवा महोत्सव के दूसरे दिन प्रतिभागियों ने सामाजिक मुद्दों को उठाया

Mon, 10 Feb 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 10 Feb 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Participants raised social issues on the second day of Youth Festival
 ओम स्टर्लिंग यूनिवर्सिटी में आयोजित युवा महोत्सव में प्रस्तुति देतीं प्रतिभागी।
हिसार। ओम स्टर्लिंग ग्लोबल यूनिवर्सिटी में आयोजित किए जा रहे 38वें अखिल भारतीय विश्वविद्यालय उत्तर-पश्चिमी युवा महोत्सव में दूसरे दिन रविवार को प्रतिभागियों ने मंच के माध्यम से सामाजिक व ज्वलंत मुद्दों को उठाया। इस दौरान वन एक्ट प्ले, पश्चिमी समूह गान, वक्तृत्व कला, कार्टूनिंग, पोस्टर मेकिंग व कोलाज मेकिंग आदि गतिविधियां का आयोजन किया गया। सोमवार को भारतीय समूह गान, पश्चिमी वाद्य यंत्र सोलो, शास्त्रीय नृत्य और वाद-विवाद आदि गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

इससे पहले दूसरे दिन महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के युवा महोत्सव भावनात्मक और बौद्धिक विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. पुनीत गोयल ने कहा कि यह महोत्सव छात्रों को अपनी संस्कृति और कला के माध्यम से अपने विचारों को व्यक्त करने का एक अनूठा मंच प्रदान करता है। कुलपति डॉ. एनपी कौशिक ने कहा कि इस महोत्सव ने हमारी सांस्कृतिक धरोहर को समृद्ध किया है। प्रतिकुलपति डॉ. राजेंद्र छिल्लर ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थी अपने कौशल को ओर अधिक निखार सकते हैं।
विज्ञापन

वन एक्ट प्ले में मानवीय संवेदनाओं को किया प्रस्तुत
दिन की शुरुआत मुख्य मंच पर वन-एक्ट प्ले से हुई, जिसमें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय रेवाड़ी, भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, सीआरएसयू जींद, सीबीएलयू भिवानी आदि विश्वविद्यालयों की टीमों ने सामाजिक मुद्दों और मानवीय संवेदनाओं को मंच पर प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया। वहीं पश्चिमी समूह गान में बनस्थली विश्वविद्यालय, एमडीयू रोहतक, दिल्ली विश्वविद्यालय सहित अन्य विश्वविद्यालय की टीमों ने अपनी गायन क्षमता से समा बांध दिया। वक्तृत्व कला प्रतियोगिता में जीडी गोयंका विश्वविद्यालय, कोटा विश्वविद्यालय आदि टीमों ने डिजिटल युग की चिंताओं को व्यक्त किया। इस अवसर पर तकनीकी पर्यवेक्षक डॉ. नीलेश सावे, डॉ. राकेश सोनी व डॉ. विरेंद्र गोयल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed