फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   packs workers on strike for pay

वेतनमान के लिए पैक्स कर्मियों की हड़ताल शुरू

Mon, 02 Dec 2013 07:34 PM IST
हिसार/ब्यूरो
हिसार/ब्यूरो Updated Mon, 02 Dec 2013 07:34 PM IST
विज्ञापन
packs workers on strike for pay
नियमित वेतनमान जैसी मांगों पर अभी तक कोई विचार न किए जाने के विरोध स्वरूप प्राथमिक कृषि सरकारी समितियां (पैक्स) के कर्मचारियों ने सोमवार से अपनी कलम छोड़ हड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन



इस आंदोलन के तहत सभी पैक्स कर्मचारी अपने-अपने पैक्स कार्यालय पर एकत्र हुए और धरना देते हुए सरकार और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों की इस हड़ताल के चलते सभी पैक्स कार्यालय पर कामकाज पूरी तरह से ठप रहा।
विज्ञापन



विदित है कि पैक्स किसानों को खाद, दवाई, बीज और लोन संबंधी सेवाएं मुहैया करवाती है। लेकिन अभी तक पैक्स के कर्मचारियों को नियमित वेतनमान नहीं दिया जा रहा। मॉडल टाउन स्थित पैक्स कार्यालय पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जिला उपप्रधान महीपाल शर्मा ने कहा कि इससे पहले भी दस मई से कर्मचारियों ने नियमित वेतनमान, पदोन्नति व सर्विस रूल लागू करने की मांग को लेकर प्रदेश भर में अनिश्चितकालीन कलम छोड़ हड़ताल की थी। जिसके बाद छह जून को सरकार की तरफ से हरको बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर की अध्यक्षता में दस सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिसको चार महीने में अपनी रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए गए थे। इस मामले में तीन अक्टूबर को विभिन्न जिलों के बैक व पैक्स प्रतिनिधि भी बुलाए गए थे। इस बैठक में सभी बैंकों और पैक्स के प्रतिनिधियों व सदस्यों द्वारा यह निर्णय लिया गया था कि कर्मचारियों को वेतनमान दे दिया जाए। लेकिन हरको बैंक के एमडी व सरकार के नकारात्मक रवैये के कारण कर्मचारी महासंघ को दिए गए चार महीने से भी अधिक समय गुजर जाने के बाद भी इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई।



इसलिए प्राथमिक कृषि सहकारी समितियां कर्मचारी महासंघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मचारियों ने दो दिसंबर से अनिश्चितकालीन कलम छोड़ हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया था। इसी कड़ी में जिले के सभी पैक्स कार्यालयों पर धरना देते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि जब उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती, यह आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर रमेश कुमार, श्रीचंद, राजेश कुमार, अशोक, राजेंद्र और सुरेश कुमार उपस्थित थे।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed