फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Oops this summer... Long cuts daily, yet 40 lakh units of household electricity consumption per day

उफ ये गर्मी...रोजाना लंबे कट, फिर भी प्रतिदिन 40 लाख यूनिट घरेलू बिजली की खपत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Oops this summer... Long cuts daily, yet 40 lakh units of household electricity consumption per day
हिसार। लगातार बढ़ रहे तापमान के चलते बिजली की डिमांड भी लगातार बढ़ रही है। बिजली निगम के शिकायत नंबर लगातार व्यस्त आ रहे हैं। जिस कारण उपभोक्ता शिकायत भी दर्ज नहीं करा पा रहे। जिले में बिजली की खपत 75 लाख यूनिट को पार कर चुकी है। जिसमें घरेलू बिजली की खपत 40 लाख यूनिट है।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली कटों की समस्या से जनता परेशान हो रही है। उमरा बिजली घर, बाडो पट्टी सब डिवीजन सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्र के बिजली घरों से जुड़े गांवों में बिजली आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। सामाजिक कार्यकर्ता सलीम सुलखनी ने बताया कि बाडो पट्टी सब डिवीजन के अंतर्गत आने वाले कई गांव में रात को भी बिजली के कट लगाए जाते हैं। ऊपर से इन गांवों में मच्छरों की भरमार है। जिसके कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सलीम ने बताया कि लोगों को जाग कर अपनी रातें बितानी पड़ रही है। बुजुर्ग महिला व बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

----------
जगमग योजना वाले गांव में भी कट, ढ़ाणियों में नहीं बिजली व्यवस्था -
ग्रामीणों का कहना है कि जगमग गांव योजना के तहत निर्धारित किए गए बहबलपुर गांव में भी बिजली के कट लग रहे हैं। वहीं, धांसू की ढाणी के रहने वाले जिले सिंह, अभिमन्यु, संदीप, साहब राम, साधु राम, जोगीराम सहित अन्य लोगों ने बताया कि हमारे यहां 40 से 45 ढ़ाणी ऐसी भी हैं जहां अभी लाइट नहीं पहुंच पाई है। काफी बार गुहार लगाने के बाद भी इनमें एक भी बल्ब नहीं रोशन हुआ है। इसको लेकर वे बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला को शिकायत देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
लोगों से बातचीत -
शिखर दोपहरी में ही बिजली नहीं जाती बल्कि देर रात को भी बिजली के कट लगते हैं। इन कटों के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार तो कई-कई घंटों तक बिजली नहीं आती। लोगों के इनवर्टर तक जवाब दे जाते हैं। मच्छरों के कारण छोटे बच्चों व बुजुर्गों के काफी परेशानी होती है।
- राजीव सरदाना, इंदिरा पार्क कॉलोनी नजदीक कैंप चौक निवासी।
------
बिजली के अघोषित कटों के कारण काफी परेशानी हो रही है। फिलहाल बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं। मेरा बेटा ध्रुव 12वीं कक्षा में है। बिजली कटों के कारण परीक्षाओं की तैयारी बाधित हो रही है। हमारी कॉलोनी में काफी बिजली कट लग रहे हैं।
- विजय सहारण, आजाद नगर, आदर्श कॉलोनी निवासी।
------
गेहूं कटाई का सीजन चल रहा है। किसान व मजदूर खेतों में हाड़ तोड़ काम करता है और रात को लाइट नहीं होने के कारण वे नींद भी नहीं ले पाते। शाम को 6 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक मिलने वाली बिजली आपूर्ति में से भी अब रात के वक्त लंबे-लंबे अघोषित कट लगाए जा रहे हैं। परीक्षा भी चल रही है। ऐसे में विद्यार्थियों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है।

- सलीम, सुलखनी निवासी।
--------
वर्जन:
गर्मी के मौसम में बिजली की खपत बढ़ जाती है। बिजली खपत बढ़ने के कारण हिसार में 30 प्रतिशत बिजली का लोड बढ़ गया है। जिसके कारण कट लगाने पड़ते हैं। उपभोक्ताओं को नियमित रूप से बिजली आपूर्ति देने के लिए बिजली घरों की क्षमता बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर गई है। जिस पर 14.2 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
- एसएस रॉय, एसई बिजली निगम हिसार।
--------
इस डिवीजन पर इतनी है खपत
-
हिसार वन -
ग्रामीण फीडर - 51900 यूनिट।
शहरी फीडर - 1185666 यूनिट।
औद्योगिक फीडर- 2615613 यूनिट।
कुल खपत- 3868097
------
हिसार द्वितीय -
ग्रामीण फीडर- 1094094 यूनिट।
शहरी फीडर- 539686 यूनिट।
औद्योगिक फीडर- 287760 यूनिट।
कुल- 2061326 यूनिट।
------
हांसी-
ग्रामीण फीडर- 977864 यूनिट।
शहरी फीडर- 406312 यूनिट।
औद्योगिक फीडर- 100838 यूनिट।
कुल- 1588885
------
तीन डिवीजन की कुल खपत
- ग्रामीण फीडर- 21 लाख 24 हजार यूनिट।
- शहरी फीडर- 21 लाख 32 हजार यूनिट।
- औद्योगिक फीडर- 30 लाख 4 हजार यूनिट।
कुल - 75 लाख 18 हजार यूनिट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed