फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   One person arrested with 180 boxes of liquor, vehicle seized

Hisar News: 180 पेटी शराब के साथ एक व्यक्ति काबू, गाड़ी जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
One person arrested with 180 boxes of liquor, vehicle seized
हांसी। पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) टीम ने 180 पेटी शराब सहित गढ़ी निवासी शमशेर उर्फ रामेश्वर को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आदेशानुसार जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता कुलदीप कालीरामन ने बताया कि टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी एक गाड़ी सवार व्यक्ति थोड़ी देर में हांसी से रामपुरा गांव की तरफ अवैध शराब लेकर जाएगा। एएनसी ने कार्रवाई करते हुए दिल्ली रोड पर गोकुल धाम के समीप नाकाबंदी कर पिकअप गाड़ी को रुकवाकर जांच की तो गाड़ी के अंदर से 130 पेटी देसी शराब, 15 पेटी अंग्रेजी शराब व 15 पेटी बीयर और अध्धे व पव्वे की 20 पेटी बरामद हुई। व्यक्ति से शराब के बारे में पूछताछ की तो वह कोई बिल व परमिट पेश नहीं कर सका। व्यक्ति को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ थाना सदर में शराब अधिनियम के तहत अभियोग अंकित किया गया। गाड़ी व अवैध शराब को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed