फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   One hour of rain... no drainage even after 24 hours; schools and temples submerged

Hisar News: सिस्टम बेहाल...एक घंटे की बारिश, 24 घंटे बाद भी जल निकासी नहीं, स्कूल-मंदिर डूबे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
One hour of rain... no drainage even after 24 hours; schools and temples submerged
हांसी शहर के अंदर से गुजरने वाले हाइवे पर स्थानीय विश्राम गृह के बाहर भरा पानी। संवाद
हांसी। शहर में सोमवार दोपहर हुई एक घंटे की बारिश के बाद मंगलवार को भी कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी रही। 24 घंटे बीत जाने के बावजूद शहर के मुख्य मार्गों से जल निकासी नहीं हो पाई है। इन हालातों ने प्रशासन के दावों की पोल खोलकर रख दी है।
विज्ञापन

शहर की मुलतान कॉलोनी, अनाज मंडी रोड और सेक्टर-6 सहित कई हिस्सों में शनिवार को हुई बारिश के बाद से पिछले चार दिनों से पानी भरा हुआ है। बड़सी गेट के पास स्थित पीसीएसडी और एलडीएसडी स्कूलों के आसपास करीब तीन फीट तक पानी भरने के कारण दो दिन से स्कूल बंद है।
विज्ञापन

सावन माह की शिवरात्रि पर स्थानीय मंदिर में पानी भरने से शिवलिंग जलमग्न हो गए जिससे श्रद्धालुओं की पूजा-अर्चना में बाधा आई। प्रशासनिक सुस्ती के कारण एसडी कॉलेज रोड पर जल निकासी के लिए अतिरिक्त पाइपलाइन बिछानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर के जरिये डीजल इंजन सेट लगाकर पानी को साथ लगते मेम के बाग में डाला गया जिसके बाद मंगलवार शाम तक सड़क से पानी निकल सका।
सेक्टर-6 के आरडब्ल्यूए प्रधान दिलबाग जाखड़ ने बताया कि जलभराव की समस्या को लेकर विधायक के साथ दो दिन पूर्व बैठक हुई थी जिसमें जनस्वास्थ्य विभाग, एचएसवीपी और नगर परिषद के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में सेक्टर से पानी निकालने की जिम्मेदारी नगर परिषद को सौंपी गई थी लेकिन मंगलवार शाम तक कोई प्रबंध नहीं किया गया। सेक्टर की सड़कों पर भरे पानी में अब सांप जैसे जहरीले जीव देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed