फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   One establishment sealed, two paid Rs 2.20 lakh tax

Hisar News: एक प्रतिष्ठान सील, दो ने 2.20 लाख रुपये टैक्स चुकाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
One establishment sealed, two paid Rs 2.20 lakh tax
हांसी। नगर परिषद की टीम ने बुधवार को शांति निकेतन, लाल सड़क और भगत सिंह रोड पर स्थित तीन प्रतिष्ठानों पर सीलिंग की कार्रवाई की। शांति निकेतन में स्थित एक सर्विस स्टेशन पर करीब एक लाख रुपये का हाउस टैक्स बकाया था जिस पर टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। सर्विस स्टेशन संचालक को पहले भी टैक्स जमा करने के लिए चेतावनी दी गई थी। टैक्स न चुकाने पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

लाल सड़क पर एक मिठाई की दुकान पर दो लाख रुपये का बकाया टैक्स था। टीम ने जब सीलिंग की प्रक्रिया शुरू की तो दुकान मालिक ने मौके पर ही टैक्स जमा किया और सीलिंग की कार्रवाई टल गई। भगत सिंह रोड पर एक आटा चक्की पर 20 हजार रुपये का बकाया टैक्स था जिसे चक्की मालिक ने तत्काल भुगतान कर दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा, हनुमान कॉलोनी में स्थित एक आरा मशीन की भी जांच की गई, जो पहले बकाया टैक्स के कारण सील की गई थी और निरीक्षण के दौरान उसकी सील सही पाई गई।
::::::::::::::::::::::

जिन भवनों पर कार्रवाई की गई है उनके संपत्ति मालिकों को पहले ही नोटिस जारी किए गए थे। बकाया टैक्स जमा नहीं होने करवाने पर सीलिंग कार्रवाई की गई है। जिन्हें नोटिस जारी किए जा चुके हैं वह अपना टैक्स जमा करवाएं। यदि टैक्स में कोई त्रुटि है तो उसे ठीक करवाएं।- अंजल वायु, सचिव, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed