फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   On the lines of Indore, the markets will be cleaned at night, 50 tipper vehicles will be purchased for door-to-door garbage collection

इंदौर की तर्ज पर बाजारों में रात को होगी सफाई, डोर-टू-डोर कचरा उठाने के लिए खरीदे जाएंगे 50 टिपर वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
On the lines of Indore, the markets will be cleaned at night, 50 tipper vehicles will be purchased for door-to-door garbage collection
राजगढ़ रोड ग्रीन बेल्ट का निरीक्षण करते निगमायुक्त प्रदीप दहिया। साथ में चीफ इंजीनियर रामजीलाल, - फोटो : Hisar
हिसार। नगर निगम ने 50 नई टिपर गाड़ियां खरीदने के लिए टेंडर लगा दिया है। इन गाड़ियों से डोर टू डोर कचरा एकत्रित किया जाएगा। निगम प्रशासन पेड़ों की छंटाई को लेकर दो मशीन भी खरीदने की तैयारी कर रहा है। इसे लेकर भी टेंडर लगा दिया गया है। इसके अलावा निगम प्रशासन ने इंदौर की तर्ज पर रात के समय बाजारों में सफाई करवाने की योजना बनाई है, जिसे जल्द ही सिरे चढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि निगम के पास फिलहाल 40 टिपर गाड़ियां हैं, जिनकी मदद से शहर के 20 में से 15 वार्डों से डोर टू डोर कचरा एकत्रित किया जाता है। बाकी 5 वार्डों से कचरा उठाने का काम ठेके पर दिया हुआ है। शहर से प्रतिदिन 180 मीट्रिक टन कचरा निकलता है।
विज्ञापन

पेड़ों की छंटाई कर बनाया जाएगा सुंदर
शहर की ग्रीन बेल्ट के अलावा सड़कों किनारे काफी संख्या में पड़े लगे हुए हैं। कई दफा इन पेड़ों की टहनियां सड़कों तक पहुंच जाती है, जिससे आमजन को परेशानी आती है। इसके अलावा कई बार पेड़ों की लंबाई काफी ज्यादा हो जाती है, जिस कारण हादसे की भी संभावना रहती है। इसे देखते हुए निगम प्रशासन पेड़ों की छंटाई को लेकर दो मशीन खरीद रहा है। निगम अधिकारियों की मानें तो एक मशीन की कीमत करीब 22 लाख रुपये है। इन मशीनों के आने से पेड़ों को सही ढंग से रखरखाव किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेके पर करवाया जाएगा कचरा उठान का कार्य
सूत्रों के अनुसार निगम प्रशासन ने शहर से कचरे के उठान का कार्य ठेके पर करवाने की योजना बना रहा है। हालांकि इसे अभी हरी झंडी नहीं मिली है। इस योजना के अनुसार डोर टू डोर कचरा उठान का कार्य ठेके पर देने से इस कार्य में लगे निगम के कर्मचारी फ्री हो जाएंगे और उन कर्मचारियों को फिर झाडू के काम में लगा दिया जाएगा। इसी योजना के तहत बाजारों की सफाई भी रात में करवाई जाएगी ताकि सुबह दुकानदारों व ग्राहकों पर बाजार साफ-सुथरा मिले। हालांकि इससे पहले भी रात के समय बाजारों में सफाई शुरू करवाई गई थी, लेकिन यह सिस्टम ज्यादा दिनों तक नहीं चला।
राजगढ़ रोड ग्रीन बेल्ट का होगा सुंदरीकरण, बनाए जाएंगे बस क्यू शेल्टर
निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने चीफ इंजीनियर रामजील सहित अन्य अधिकारियों के साथ राजगढ़ रोड ग्रीन बेल्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान निगमायुक्त ने कहा कि राजगढ़ रोड पर स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, कचहरी, कॉलोनी व सेक्टर पड़ते हैं, इसलिए सड़क के दोनों तरफ बस क्यू शेल्टर बनाए जाएंगे। तकनीकी शाखा को बस क्यू शेल्टर के लिए लोकेशन चिह्नित करने के आदेश दिए। इसके अलावा ग्रीन बेल्ट में बैठने के लिए बैंच भी रखे जाएंगे। निगमायुक्त ने बागवानी व सफाई शाखा को जल्द से जल्द काम करने के आदेश दिए। निगमायुक्त ने ग्रीन बेल्ट की सफाई को लेकर सीएसआई राजकुमार को फटकार भी लगाई।
ढंढूर लीगेसी वेस्ट साइट का भी किया निरीक्षण, इनर्ट के उठान में तेजी लाने को कहा
निगमायुक्त ने ढंढूर स्थित लीगेसी वेस्ट साइट का भी निरीक्षण किया। इस दौरान लीगेसी वेस्ट का निपटान कर रही एजेंसी ने बताया कि साइट से करीब 10 हजार मीट्रिक टन आरडीएफ का उठान हो चुका है। हालांकि इनर्ट के उठान की रफ्तार धीमी है। इस पर निगमायुक्त ने इनर्ट के उठाने में भी तेजी लाने को कहा। बता दें कि साइट पर करीब 1 लाख 30 हजार टन कचरे का ढेर पड़ा है, जिसका निपटान किया जाना है।

नई डेडलाइन के अनुसार मार्च 2023 तक एजेंसी को इस कार्य को पूरा करना है। कचरा निपटान के दौरान अलग होने वाली आरडीएफ (रिफ्यूज्ड डिराइव्ड फ्यूल) से बिजली बनाई जा रही है, जबकि इनर्ट का इस्तेमाल सड़क निर्माण में किया जाना है। बाकी बचे कचरा का कंपोस्ट के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इस कचरे के निपटान पर करीब 6.37 करोड़ रुपये खर्च आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed