{"_id":"5ec2e4618ebc3e904f4398f7","slug":"on-stopping-the-intoxication-the-history-sheeter-shot-the-rpf-outpost-in-charge-on-patrol-hisar-news-rtk5555548168","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपीएफ चौकी इंचार्ज की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरपीएफ चौकी इंचार्ज की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में मामले की कार्रवाई करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : Hisar
युवकों को नशा करने से रोका तो एक हिस्ट्रीशीटर ने आरपीएफ चौकी प्रभारी मनीष कुमार शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को सोमवार देर शाम उकलाना रेलवे स्टेशन से 100 मीटर दूर ट्रैक पर अंजाम दिया गया। इसके बाद युवक भागने लगे तो उनमें से लोगों ने एक को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान नारनौंद के लोहारी राघो निवासी संदीप के रूप में हुई है और वह अप्रैल में ही पैरोल पर आया था। पुलिस का कहना है कि संदीप के पास से पिस्तौल भी बरामद कर ली है। पूछताछ में संदीप ने बताया कि उसके साथ चार और युवक भी थे, जो वारदात के समय मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मुनीष के शव को हिसार नागरिक अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है। देर रात तक संदीप समेत पांच युवकों पर मुकदमा दर्ज किए जाने की कार्रवाई जारी थी।
दो राउंड फायर किए, एक गोली चौकी प्रभारी को लगी
बताया जा रहा है कि एसआई मनीष कुमार शर्मा रेलवे कर्मी सीताराम के साथ गश्त पर थे। उस दौरान वहां कुछ युवकों को नशा करते देखा तो चले जाने को कहा। तभी युवकों में से एक ने दो राउंड गोलियां चलाई। एक गोली मुनीष कुमार के सीने और पेट के बीच के हिस्से पर लगी। इसके बाद उन्हें घायल अवस्था में बरवाला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें हिसार नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अप्रैल में 42 दिन के पैरोल पर आया था आरोपी, 14 मामले हैं दर्ज
पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक कनीना थाने में 2015 में दर्ज लूट व डकैती के एक मामले में जेल में कैदी है। इस मामले में वह सात वर्ष की कैद काट रहा था। फिलहाल वह बीते माह अप्रैल में ही 42 दिन के पैरोल पर आया था। पुलिस ने बताया कि संदीप पर अलग-अलग थानों में कुल 14 मामले दर्ज हैं। वारदात के दौरान जब आरोपी संदीप ने भागने का प्रयास किया तो वहां गोली का शोर सुनकर मौके पर इकट्ठी हुई भीड़ ने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
साल 2014 में मनीषी आरपीएफ में हुए थे भर्ती
पुलिस ने बताया कि राजस्थान के जयपुर में गांव बाजुपुरा निवासी 31 वर्षीय मनीष कुमार शर्मा वर्ष 2014 में आरपीएफ में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह एसआई के पद पर तैनात थे और उकलाना रेलवे स्टेशन पर चौकी इंचार्ज तैनात थे।
एसपी ने किया मौके का मुआयना
वारदात की सूचना मिलते ही एसपी गंगाराम पूनिया ने वारदात स्थल का मौके का मुआयना किया। इस दौरान बरवाला डीएसपी संजय सिंह, उकलाना थाना प्रभारी सुखजिंदर सिंह भी पहुंचे। वारदात स्थल से सीन ऑफ क्राइम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने बताया कि वारदात स्थल से गोली का एक खोल बरामद कर लिया है।
वर्जन
मामले की जांच के लिए छह टीमें गठित
मामले की सूचना मिलते ही मैंने मौके का मुआयना किया। जांच जीआरपी पुलिस करेगी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ जारी है। आरोपी युवक जेल में कैदी है। वह अप्रैल में ही पैरोल पर आया था। मामले में जांच के लिए बरवाला डीएसपी की निगरानी में छह टीमें गठित की हैं, जिनमें सीआईए, उकलाना थाना पुलिस व अन्य शामिल हैं।
- गंगाराम पूनिया, एसपी, हिसार

मृतक मनीष कुमार शर्मा का फाइल फोटो।- फोटो : Hisar