जिला अस्पताल के नर्स स्टाफ, लैब टेक्नीशियन और दो अन्य लोगों का क्वारंटीन पूरा करने के बाद इन्हें घर भेज दिया गया है। इनमें तीन नर्स स्टाफ अश्वनी, लक्ष्मी व सुरभि, नीरज मेहता लैब टेक्नीशियन और एक महिला व उसका बेटा शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्वारंटीन का समय नियमानुसार निभाने पर इन्हें फूल भेंट कर सम्मानित कर दिया गया है।
बता दें कि ये सभी लोग जिले की पहली कोरोना पॉजिटिव महिला के संपर्क में आए थे। जिस समय महिला को आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया था तो उस समय ये तीनों नर्स स्टाफ वहां पर मौजूूद रही और लैब टेक्नीशियन नीरज मेहता ने महिला का सैंपल लिया था। इसके अलावा एक महिला व उसका बेटा दोनों महिला के मकान पर किराये के मकान में रहते हैं। इससे इन सभी लोगों को क्वारंटीन किया गया है। हालांकि, जिला अस्पताल प्रशासन की ओर से इन सभी को दो दिन के लिए छुट्टी दी गई है, क्योंकि इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।