फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   On an average 460 grams of garbage is being removed by every city dweller.

Hisar News: हर शहरवासी प्रतिदिन निकाल रहा औसतन 460 ग्राम कचरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
On an average 460 grams of garbage is being removed by every city dweller.
उदयभान त्रिपाठी
विज्ञापन

हिसार। अपने शहर का प्रत्येक व्यक्ति हर दिन औसतन 460 ग्राम कचरा उत्सर्जित करता है। इसमें सबसे अधिक 34.82 प्रतिशत बचा हुआ खाना व सब्जियों के छिलके आदि हैं, जबकि 16.39 प्रतिशत पॉलिथीन है। प्रदूषण फैला रहे इस कचरे से हर दिन करीब 15-25 टन तक कम्पोस्ट बनाई जा सकती है। इसे जलाने से सात हजार किलो कैलोरी ऊष्मा निकलेगी जो बिजली बनाने के लिए पर्याप्त है।
शहर से 10 किलोमीटर दूर सिरसा हाईवे के किनारे ढंढूर गांव में डंपिंग ग्राउंड बना है। 19 एकड़ में फैले इस डंपिंग ग्राउंड में हर दिन करीब 180 मीट्रिक टन कचरा गिराया जाता है। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) के पर्यावरण विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश लोहचब व शोध छात्र डॉ. अनिल नैन ने डंपिंग ग्राउंड में पहुंचने वाले कचरे का अध्ययन किया। डॉ. राजेश के अनुसार यहां पहुंचने वाले कचरे का उचित प्रबंधन नहीं होने के चलते आसपास के ग्रामीणों के स्वास्थ्य के लिए यह खतरनाक है। कचरे में सबसे अधिक हिस्सा भोजन अपशिष्ट जैसे बचा हुआ खाना, सब्जियों की छिलके, खराब फल आदि है। दूसरा प्रमुख घटक पॉलिथीन बैग (16.39 प्रतिशत) है। तीसरा अपशिष्ट कागज (4.02 प्रतिशत), प्लास्टिक व कार्डबोर्ड का है। 3.66 प्रतिशत सेनेटरी कचरा व 2.27 प्रतिशत पुराने और फटे कपड़े, बैग आदि शामिल हैं। इसके अलावा 6.34 प्रतिशत में पुआल, सूखे पत्ते, बाल और गोबर आदि अपशिष्ट हैं।
विज्ञापन

कम्पोस्ट के अलावा बिजली भी बन सकती है
ठोस अपशिष्ट के नमूने का पीएच मान 8.21 है, जो क्षारीय प्रकृति है। ठोस कचरे में 56.85 प्रतिशत बायोडिग्रेडेबल है जो मुख्य रूप से जैविक प्रकृति का होता है। इन्हें कम्पोस्ट में बदला जा सकता है। यहां से हर दिन 15 से 25 टन तक कम्पोस्ट खाद बनाई जा सकती है। इसके अलावा कचरे में उच्च पॉलिथीन और प्लास्टिक अंशों की उपस्थिति के कारण इसे जलाने पर ऊष्मा का कैलोरी मान 7165.47 किलोग्राम प्रतिदिन है। 1000-6000 किलो कैलोरी मान को उर्जा उत्पादन के लिए उपयुक्त माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed