Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Electricity Corporation's sports competition from December 2, 934 players will show their skills

Hisar News: बिजली निगम की खेल प्रतियोगिता 2 दिसंबर से, 934 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation's sports competition from December 2, 934 players will show their skills
हिसार। बिजली निगम के 934 खिलाड़ी खेल मैदान में अपनी प्रतिभा और दमखम दिखाएंगे। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) की 16वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2 से 4 दिसंबर तक विद्युत नगर स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगी।
विज्ञापन

इसके लिए हिसार सर्कल की टीम का चयन 11 नवंबर को किया जाएगा। प्रतियोगिता में पुरुष, महिला और दिव्यांग कर्मचारियों के लिए अलग-अलग खेल स्पर्धाएं निर्धारित की गई हैं। डीएचबीवीएन केंद्रीय खेल समिति के महासचिव रविंद्र पानू ने बताया कि पुरुष कर्मचारियों के मुकाबले सर्कल और जोन स्तर पर होंगे। महिला कर्मचारियों की प्रतियोगिताएं जोन स्तर पर आयोजित की जाएंगी। दिव्यांग कर्मचारियों के लिए भी अलग खेल स्पर्धाएं रखी गई हैं।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में एथलेटिक्स से कुश्ती तक मुकाबले
पुरुषों की सर्कल स्तरीय स्पर्धाओं में 100, 200, 400 और 1500 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, भाला फेंक, शॉटपुट और डिस्कस थ्रो शामिल हैं। इसके अलावा बैडमिंटन, बास्केटबॉल, फुटबॉल, कबड्डी, टेबल टेनिस, 640 किलोग्राम भार वर्ग में रस्साकशी और वॉलीबॉल शूटिंग के मुकाबले होंगे। जोन स्तर पर क्रिकेट, वॉलीबॉल स्मैशिंग और फ्रीस्टाइल कुश्ती आयोजित होगी। कुश्ती के मुकाबले 57, 65, 74, 86, 97 और 97 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला कर्मचारियों के लिए एथलेटिक्स, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और 500 किलोग्राम भार वर्ग में रस्साकशी होगी। एथलेटिक्स में चार दौड़ स्पर्धाओं के अलावा लंबी कूद, ऊंची कूद, डिस्कस थ्रो और शॉटपुट शामिल हैं। दिव्यांग कर्मचारी बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज और कैरम में हिस्सा लेंगे।
2 दिसंबर को मार्च पास्ट, फिर उद्घाटन
कंटिंजेंट इंचार्ज को 2 दिसंबर को सुबह 9 बजे तक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पहुंचना होगा। सुबह 9:30 बजे मार्च पास्ट और 10 बजे उद्घाटन समारोह होगा। खिलाड़ियों को अपने सर्कल या जोन के ध्वज के साथ निर्धारित ड्रेस में पहुंचना होगा। बैडमिंटन, रस्साकशी, कबड्डी और कुश्ती के लिए निर्धारित खेल जूते पहनना अनिवार्य है। मुकाबले तय समय पर होंगे।

टीम के अनुपस्थित रहने पर रेफरी के नियमों के अनुसार 10 मिनट बाद वॉकओवर दिया जा सकता है। विभिन्न स्पर्धाओं में प्रदर्शन के आधार पर अंक मिलेंगे। इन्हीं अंकों से ओवरऑल ट्रॉफी के विजेता का फैसला होगा। दिल्ली और हिसार जोन के पदक अंक उनके संबंधित सर्कलों के सर्वोच्च स्कोर के आधार पर गिने जाएंगे। मुख्यालय जोन के अंक मुख्यालय में गिने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed