Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Beware, cheating in the name of fake job offer

Hisar News: सावधान, फर्जी जॉब ऑफर के नाम पर हो रही ठगी

Tue, 10 Nov 2026 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 10 Nov 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Beware, cheating in the name of fake job offer

विज्ञापन
हांसी। नौकरी पाने की जल्दबाजी में कहीं आपकी मेहनत की कमाई ठगों के खाते में न पहुंच जाए। साइबर अपराधी आकर्षक वेतन, घर बैठे काम और विदेश में रोजगार का सपना दिखाकर युवाओं को निशाना बना रहे हैं। फर्जी जॉब ऑफर के जरिये होने वाली ठगी से बचाने के लिए पुलिस अधीक्षक हांसी विनोद कुमार ने विशेष एडवाइजरी जारी की है।
एसपी ने युवाओं और नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों से सतर्क रहने की अपील की है। ठग नामी कंपनियों के लोगो, अधिकारियों के नाम और फर्जी नियुक्ति पत्रों का इस्तेमाल कर विश्वास जीतते हैं। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस, सिक्योरिटी डिपॉजिट, इंटरव्यू फीस और दस्तावेज सत्यापन के नाम पर पैसे मांगते हैं। कई बार आकर्षक वेतन और आसान नौकरी का लालच देकर लोगों को अपने जाल में फंसा लेते हैं।
विज्ञापन

इन बातों का रखें विशेष ध्यान
नौकरी का ऑफर मिलने पर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और संपर्क विवरण की पुष्टि करें।
नौकरी, इंटरव्यू या नियुक्ति पत्र के नाम पर किसी अनजान खाते, यूपीआई आईडी या क्यूआर कोड पर पैसे न भेजें।
व्हाट्सएप, टेलीग्राम और सोशल मीडिया पर मिले जॉब ऑफर की संबंधित कंपनी से पुष्टि करें।
आवेदन और दस्तावेज सत्यापन के नाम पर भेजे गए अनजान लिंक न खोलें। निजी जानकारी भी साझा न करें।
ओटीपी, एटीएम पिन, पासवर्ड, आधार और पैन कार्ड का विवरण किसी अनजान व्यक्ति को न दें।
ऑनलाइन इंटरव्यू के बहाने मोबाइल की स्क्रीन शेयर करने या रिमोट एक्सेस देने की अनुमति न दें।
रोजगार एजेंसी की वैधता और जरूरी पंजीकरण की पुष्टि के बाद ही आगे बढ़ें।
----
ठगी होने पर 1930 पर करें कॉल
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करवाएं। मोबाइल नंबर, बैंक ट्रांजेक्शन का विवरण, स्क्रीनशॉट और अन्य साक्ष्य सुरक्षित रखें। उन्होंने युवाओं से अपील की कि आकर्षक नौकरी के लालच में बिना जांच-पड़ताल किसी पर भरोसा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed