{"_id":"6af21426e0f9e7295b0a44c4","slug":"two-cars-and-a-tractor-trolley-were-engulfed-in-flames-caused-by-firecracker-blasts-and-stubble-also-burned-in-satarod-village-hisar-news-c-21-hsr1005-989380-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पटाखों के धमाकों से लगी आग की लपटों में घिरीं दो कारें और ट्रैक्टर-ट्रॉली, सातरोड गांव में पराली भी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पटाखों के धमाकों से लगी आग की लपटों में घिरीं दो कारें और ट्रैक्टर-ट्रॉली, सातरोड गांव में पराली भी जली
विज्ञापन
हिसार। दिवाली पर शहर में आतिशबाजी के बीच आग की घटनाओं ने भी चिंता बढ़ाई। अलग-अलग जगहों पर दो कारें और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आग की चपेट में आकर जल गए। सातरोड में एक खेत में पराली भी जल उठी। इसके अलावा शहर के कई इलाकों में कचरे और झाड़ियों में आग लगने की घटनाएं हुईं। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
गुलाटी अस्पताल के पीछे रविवार रात करीब सवा 10 बजे पटाखे से एक प्लॉट में पड़े कचरे में आग लग गई। इसकी चपेट में वहां खड़ी पुरानी कार भी आ गई। पड़ोसी रोहित ने दमकल विभाग को सूचना दी। उन्होंने बताया कि कार पहले सड़क पर खड़ी रहती थी। बाद में इसे प्लॉट में खड़ा कर दिया गया था।
अर्बन एस्टेट-2 में शनिवार रात ढाई बजे घर के बाहर खड़ी कार में आग लग गई। पड़ोसी सौरव सिंह ने दमकल विभाग को सूचना दी। दमकलकर्मियों के पहुंचने तक कार जल चुकी थी। सौरव के अनुसार कार उनके पड़ोसी पीके जैन की थी। रविवार सुबह 4:50 बजे पुराने ओवरब्रिज के नीचे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में आग लग गई। मार्केट कमेटी की गाड़ी ने आग बुझाई लेकिन तब तक ट्रैक्टर पूरी तरह जल चुका था।
विज्ञापन
पराली में आग की सूचना पर रास्ते से लौटी दमकल
रविवार रात 10 बजे सातरोड स्थित इंदिरा कॉलोनी के पास खेत में पराली जलने की सूचना मिली। दमकल की गाड़ी रवाना हुई लेकिन रास्ते में ही ट्रैक्टर की मदद से आग बुझाए जाने की सूचना मिल गई। इसके बाद गाड़ी लौट आई।
कई इलाकों में कचरा और झाड़ियां जलीं
सुबह 9:50 बजे एफसी कॉलेज रोड, रात 8:15 बजे औद्योगिक क्षेत्र, 8:25 बजे सेक्टर-9-11, 9:30 बजे सेक्टर-16-17 की पार्किंग, 10:10 बजे बैंक कॉलोनी और रात 11:07 बजे सेक्टर-9-11 में आग लगने की घटनाएं हुईं। इनमें कचरे के ढेर और झाड़ियां आग की चपेट में आईं।