{"_id":"6769b9a604f0e814cc09fe45","slug":"officials-preparing-voter-list-hisar-news-c-21-hsr1005-530649-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: मतदाता सूची तैयार कर रहे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: मतदाता सूची तैयार कर रहे अधिकारी
Tue, 24 Dec 2024 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम चुनाव को तैयारियों को लेकर अधिकारी दिन-रात जुटे हुए हैं। फिलहाल अधिकारी मतदाता सूची तैयार कर रहे हैं। अभी तक के आंकड़ों के अनुसार शहर में करीब 2.68 लाख मतदाता हैं, जो इस चुनाव में मतदान करेंगे। मंगलवार को इस मतदाता सूची का वार्डवार प्रकाशन किया जाएगा।
हालांकि मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद इस पर आपत्तियां व दावे मांगे जाएंगे। बता दें कि प्रदेश सरकार की तरफ से निकाय चुनाव को लेकर जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार दूसरे चरण में हिसार नगर निगम का चुनाव करवाना प्रस्तावित है। चुनाव को लेकर वार्डबंदी की जा चुकी है और आरक्षण का भी ड्रॉ हो चुका है। अब सिर्फ मतदाता सूची फाइनल होनी बाकी है।
इन अधिकारियों के पास कर सकेंगे आपत्ति व दावे : उपायुक्त ने नगर निगम चुनावों को लेकर एसडीएम हिसार को रिवाइजिंग अथॉरिटी नियुक्त किया है। इसी तरह वार्ड 1-5 के लिए जिला राजस्व अधिकारी, वार्ड 6-10 के लिए तहसीलदार हिसार, वार्ड 11-15 के लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी-1, वार्ड 16-20 के लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी-2 को सहायक रिवाइजिंग अथॉरिटी नियुक्त किया हैं। शहरवासी मतदाता सूची संबंधित आपत्ति व दावे इन अधिकारियों के पास कर सकेंगे।