फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Now the committee will investigate

अमृत : दोनों एजेंसियों से मांगे दस्तावेज, अब कमेटी करेगी जांच

Thu, 16 May 2024 04:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 16 May 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Now the committee will investigate
हिसार। अमृत योजना के बचे कार्य को लेकर लगाए गए टेंडर के तहत आए आवेदनों की तकनीकी बोली की जांच में कुछ दस्तावेज कम पड़ गए। अब दोनों एजेंसियों से दस्तावेज मांगे गए हैं। मुख्यालय स्तर पर बनी कमेटी इन दस्तावेजों की जांच करेगी। इसके बाद वित्तीय बोली की जांच की जाएगी। अगर इस बोली में दोनों एजेंसियां शर्तों पर खरी उतरती है तो इस बार टेंडर अलॉटमेंट की संभावना बन सकती है। इससे पहले निगम इस कार्य के लिए तीन बार टेंडर लगा चुका है। मगर तीनों दफा टेंडर सिरे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन

बता दें कि अमृत के बचे हुए कार्य के तहत करीब 60 किलोमीटर की लाइन बिछाई जानी बाकी है। इसमें सबसे ज्यादा काम वार्ड 11 का है। वार्ड में दो वाटर टैंक व एक बूस्टिंग स्टेशन भी बनाना बाकी है। इसके अलावा कैमरी रोड पर महेश नगर में भी बूस्टिंग स्टेशन निर्माण का काम लंबित पड़ा है।
विज्ञापन

उधर, पेयजल लाइन न बिछने से वार्ड 11 में 100 से ज्यादा गलियों में सड़क का निर्माण कार्य अटका पड़ा है। इनमें से ज्यादा सड़कों के टेंडर दो साल पहले लगाए गए थे। मगर पेयजल लाइन न बिछने से ज्यादातर ठेकेदार इन टेंडर को सरेंडर कर चुके हैं। सड़कों के न बनने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। मामूली बारिश आते ही गलियों में कीचड़ पैदा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed