फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Now players will get sports dress according to weather in SAI

Hisar News: अब साई में खिलाड़ियों को मौसम के अनुकूल मिलेगी स्पोर्ट्स ड्रेस

Sat, 22 Jul 2023 10:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 22 Jul 2023 10:01 PM IST
विज्ञापन
Now players will get sports dress according to weather in SAI
हिसार। स्पोर्ट्स  किट के साथ बॉक्सर। साथ में साई केंद्र प्रभारी हरभजन सिंह। 
हिसार। साई (स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) में प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों को अब मौसम के अनुकूल हाई क्वालिटी की स्पोर्ट्स ड्रेस मिलेगी। इसी प्रकार एक के बजाय अब दो खेल किट दी जाएंगी, जो गर्मी और सर्दी की अलग-अलग होंगी। अभी तक साल में एक बार ही किट दी जा रही थी। खिलाड़ियों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए पहले से हाई क्वालिटी की किट दी जाएगी। प्रत्येक खिलाड़ी को साल में एक बार पांच हजार रुपये की किट मिलती थी, लेकिन अब किट की कीमत 12 हजार रुपये है। खिलाड़ियों को साई की ओर से किट दी जा रही है। यह सुविधा साई में आवासीय योजना के तहत प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों के लिए है।
विज्ञापन

बता दें कि साई में आवासीय योजना के साथ एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, हॉकी और कुश्ती खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। इन खिलाड़ियों को हॉस्टल मे रहने से लेकर खाने की सुविधा दी जा रही है। मगर, अब खेलों को बढ़ावा देने व खिलाड़ियों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए स्पोर्ट्स किट में बदलाव किया है। साई का इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स के साथ करार हुआ है। इसके तहत खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स ड्रेस व खेल किट दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन

किस-किस गेम के कितने खिलाड़ी ले रहे प्रशिक्षण
- हाॅकी: 30 लड़कियां
- बॉक्सिंग: 30 लड़के व 30 लड़कियां
- कुश्ती: 15 लड़के व 15 लड़कियां
- एथलेटिक्स: 20 लड़के
पहले किट में मिलती थी ये चीजें
साई की ओर से पहले खिलाड़ियों को एक चेंजर टी-शर्ट, एक ट्रैकसूट, एक प्लेइंग किट, दो जोड़ी जुराब, दो जोड़ी जूते, एक किट बैग मिलता था। मगर, अब इसमें 2 प्लेइंग किट, 2 निकर, 4 टीशर्ट, 2 लोवर शामिल किए गए हैं। गर्मी और सर्दी की अलग-अलग किट देने का प्रावधान रखा गया है, ताकि खिलाड़ियों को मौसम के अनुसार कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों को साल में एक बार ही स्पोर्ट्स किट मिलती थी। मगर, अब खिलाड़ियों की सुविधाओं को देखते हुए गर्मी व सर्दी में अलग-अलग किट दी जाएगी। वर्तमान में आवासीय योजना के तहत विभिन्न खेलों के 110 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं।
- हरभजन सिंह, केंद्र प्रभारी, साई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed