{"_id":"6471077473bb45e6dc0741e4","slug":"now-direct-train-will-run-from-hisar-to-tirupati-balaji-dham-hisar-news-c-21-hsr1020-143234-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: अब हिसार से तिरुपति बालाजी धाम के लिए चलेगी सीधी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: अब हिसार से तिरुपति बालाजी धाम के लिए चलेगी सीधी ट्रेन
विज्ञापन
हिसार। श्रद्धालुगण कृपया ध्यान दें, अब हिसार से प्रत्येक शनिवार दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर आंध्रप्रदेश स्थित तिरुपति बालाजी धाम के लिए सीधी ट्रेन चलेगी। श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देखते हुए ढेहर का बालाजी-तिरुपति-ढेहर का बालाजी स्पेशल ट्रेन का जयपुर से हिसार तक विस्तार किया गया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09715, हिसार-तिरुपति सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा 3 जून से हिसार से प्रत्येक शनिवार को दोपहर को 2.10 बजे रवाना होकर रात 9.30 बजे जयपुर पहुंचेंगी। यहां 10 मिनट ठहराव के बाद जयपुर से रात 9.40 बजे रवाना होकर सोमवार सुबह 9 बजे तिरुपति धाम पहुंचेंगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09716, तिरुपति-हिसार सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा 6 जून से तिरुपति से प्रत्येक मंगलवार को शाम 4 बजे रवाना होकर वीरवार को सुबह 5.45 बजे जयपुर पहुंचेंगी। 10 मिनट के ठहराव के बाद सुबह 5.55 बजे रवाना होकर दोपहर 1 बजे हिसार पहुंचेंगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार हिसार से तिरुपति बालाजी धाम जाने के लिए स्लीपर किराया 1235 रुपये, थर्ड एसी का किराया 3135 रुपये और सेकंड एसी का किराया 4385 होने की संभावना है। 30 मई तक किराये की फाइनल लिस्ट तैयार होगी।
यह रहेगी ट्रेन की हिसार से समय सारिणी
- हिसार से दोपहर 2.10 बजे चलेगी
- सादलपुर से चलेगी दोपहर 3.50 बजे
- लोहारू से चलेगी शाम 4.50 बजे
- चिड़ावा से चलेगी शाम 5.19 बजे
- झुंझनू से चलेगी शाम 5.43 बजे
- नवलगढ़ से चलेगी शाम 6.12 बजे
- सीकर से चलेगी शाम 6.45 बजे
- रींगस से चलेगी देर शाम 7.35 बजे
- ढेहर का बालाजी से चलेगी रात 9.20 बजे
- जयपुर से चलेगी शनिवार रात 9.40 बजे
- तिरुपति बालाजी धाम पहुंचेंगी सोमवार सुबह 9 बजे
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
तिरुपति बालाजी धाम से ट्रेन की समय सारिणी
- तिरुपति बालाजी धाम से चलेगी मंगलवार शाम 4 बजे
- जयपुर से चलेगी शाम 5.55 बजे
- ढेहर का बालाजी से चलेगी शाम 6.05 बजे
- रींगस से चलेगी शाम 6.48 बजे
- सीकर से चलेगी देर शाम 7.55 बजे
- नवलगढ़ से चलेगी रात 8.22 बजे
- झुंझनू से चलेगी रात 9.10 बजे
- चिड़ावा से चलेगी रात 9.34 बजे
- लोहारू से चलेगी रात 10.22 बजे
- सादलपुर से चलेगी रात 11.30 बजे
- हिसार पहुंची वीरवार दोपहर 1 बजे
हिसार से धार्मिक स्थलों के लिए चलने वाली ट्रेनें
- सालासर के लिए रोजाना सुबह हिसार से 6.30 बजे ट्रेन, सालासर जाने के लिए सुजानगढ़ रेलवे स्टेशन पर उतरना होगा। इसके बाद बस से आगे की यात्रा होगी।
- खाटूश्याम के लिए रोजाना शाम 5.35 बजे ट्रेन, खाटूश्याम जाने के लिए रींगस रेलवे स्टेशन पर उतरना होगा। इसके बाद खाटू श्याम के लिए बस से यात्रा करनी होगी।
- हरिद्वार जाने के लिए हिसार से प्रत्येक मंगलवार, वीरवार और शनिवार को सुबह 4.45 बजे ट्रेन।
- वैष्णोदेवी जाने के लिए हिसार से प्रत्येक सोमवार को दोपहर 1.55 बजे ट्रेन।
- अमृतसर जाने के लिए हिसार से रोजाना रात 12.05 बजे ट्रेन। इसके अलावा प्रत्येक रविवार और शुक्रवार को रात 2.20 बजे ट्रेन
हिसार से मथुरा के लिए सीधी ट्रेन नहीं
हिसार से मथुरा जाने के लिए सीधी कोई ट्रेन नहीं है। कई बार यात्री हिसार से ट्रेन चलाने की मांग कर चुके हैं। रेलवे अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा गया। यदि मथुरा जाना है तो आपको दिल्ली या फिर भिवानी से ही ट्रेन की सुविधा मिलेगी। हालांकि रोडवेज की ओर से हाल ही में आगरा के लिए बस चलाई गई है, जोकि मथुरा होकर चलती है।