{"_id":"65302520dae9f8b3b3090ad4","slug":"no-doctor-was-found-in-kaimarys-phc-but-girl-students-were-found-studying-sitting-on-sackcloth-in-mangali-hisar-news-c-21-hsr1020-242764-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कैमरी की पीएचसी में नहीं मिला कोई चिकित्सक तो मंगाली में टाट पर बैठ पढ़ती मिलीं छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कैमरी की पीएचसी में नहीं मिला कोई चिकित्सक तो मंगाली में टाट पर बैठ पढ़ती मिलीं छात्राएं
विज्ञापन
हिसार। महिला बाल आयोग की सदस्य प्रीति भारद्वाज दलाल ने बुधवार को मंगाली, कैमरी व गंगवा के सरकारी स्कूलों, आंगनबाड़ी, बाल देखभाल केंद्र, पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कैमरी की पीएचसी में कोई चिकित्सक नहीं मिला। पीएचसी में सफाई व्यवस्था भी बदहाल थी। वहीं, मंगाली में टाट पर बैठकर छात्राएं पढ़ाई करती मिलीं। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अधिकारियों को पत्र लिखकर जवाब मांगा है।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंगाली व गंगवा के सरकारी स्कूल में मिड-डे मील की जांच की। आयोग की सदस्य प्रीति भारद्वाज दलाल ने कहा कि आयोग के पास अलग-अलग विभागों में काफी शिकायत आती हैं। आयोग की ओर से हेल्पलाइन नंबर 1800-233-0055 जारी किया गया है। जिस पर मिस कॉल आने पर भी आयोग द्वारा रिप्लाई किया जाता है। एंटी रेगिंग पॉलिसी की तरह हर स्कूल में एंटी बुलिंग पॉलिसी होनी चाहिए। आयोग भी इस बारे में ड्राफ्ट तैयार कर रहा है। जिले में चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूशन की मांग को जल्द पूर्ण किया जाएगा।
जिले में नहीं कोई चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूट
उन्होंने बताया कि प्रदेश में बाल अपराध बढ़ रहे हैं। इसके बावजूद कई जगहों पर चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूट तक सुविधा नहीं है। ऐसे में बाल पीड़ित कहां जाएं और कैसे न्याय पाएं। सरकार को इसके बारे में सोचना चाहिए। आयोग की तरफ से चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूट खोलने के लिए पत्र लिखा गया है। पॉक्सो एक्ट की केवल यूपी से 60 प्रतिशत शिकायतें आती हैं। उन्हाेंने कहा कि कई स्कूलों में विद्यार्थियों को उनके अधिकार के बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
छात्र के आत्महत्या प्रकरण की जांच जारी
महिला बाल आयोग की सदस्य प्रीति भारद्वाज दलाल शहर के उस निजी स्कूल में भी पहुंची, जहां 30 सितंबर को 9वीं कक्षा के एक छात्र ने आत्महत्या की थी। स्कूल में पहुंचने के बाद उन्होंने 9 से 12 कक्षा के विद्यार्थियों से बातचीत की। आत्महत्या करने वाले छात्र के मामले की स्टेटस रिपोर्ट ली। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोबारा से छात्र की मां और उसकी बहन के दोबारा बयान लिए हैं। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने मिड-डे मील का खाना खाने से विद्यार्थी की मौत मामले में भी संज्ञान लिया। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो सच्चाई सामने निकल कर आएगी, उसके आधार पर आयोग अपनी कार्रवाई करेगा।