फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   No bus for Chandigarh between 6:20 pm to 11 pm

शाम 6:20 बजे से रात 11 बजे के बीच चंडीगढ़ के लिए नहीं कोई बस

Tue, 19 Dec 2023 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 19 Dec 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
No bus for Chandigarh between 6:20 pm to 11 pm
बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज बसें। संवाद
हिसार। हिसार डिपो की रोजाना चंडीगढ़ के लिए 20 बसें दौड़ती हैं। मगर शाम 6:20 बजे के बाद से लेकर रात 11 बजे के बीच कोई भी बस नहीं है। जबकि इस दौरान भी काफी यात्री चंडीगढ़ जाते है। शाम 5:20 बजे हिसार डिपो की तो शाम 6:20 बजे पंचकूला डिपो की बस चंडीगढ़ जाती है। यात्रियों ने शाम 7 और रात 8 और रात 9 बजे हिसार से चंडीगढ़ के लिए बस चलाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


हिसार व हांसी सब डिपो की 255 बसें हैं। शाम 6:20 से लेकर रात 11 बजे के बीच कोई बस नहीं है। ऐसे में चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं, दिल्ली से हिसार के लिए शाम को भी यात्रियों को बसों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। हालांकि दिल्ली डिपो के इंस्पेक्टर जगबीर का कहना है कि शाम से लेकर रात 12 बजे तक दिल्ली से हिसार के लिए हर आधा से पौना घंटे के बीच बसों की सर्विस है। यात्री दीपक, सुनील, पवन ने बताया कि शाम 6:20 बजे के बाद भी चंडीगढ़ के लिए बसें शुरू की जाए। उन्होंने बताया कि कुछ माह पहले ही हिसार डिपो को बीएस-6 मॉडल की बसें मिली थी। बावजूद चंडीगढ़ रूट पर बसों की सुविधा कम है।
विज्ञापन


गुरुग्राम के लिए एक और एसी बस शुरू

दिल्ली और चंडीगढ़ के बाद रोडवेज ने गुरुग्राम रूट पर एसी बस शुरू की थी। पहले चरण में कुछ दिन पहले गुरुग्राम के लिए एक बस चलाई थी। मगर अब एक और बस गुरुग्राम के लिए चलाई गई है। वहीं, मार्च तक 50 ई-बसें भी डिपो पहुंच जाएगी। जिन्हें ऑटो की तर्ज पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




डिमांड के अनुसार सभी रूटों पर बसें चलाई जा रही हैं। यदि हमारे पास शाम के समय चंडीगढ़ के लिए बस चलाने की मांग आती है तो उस पर विचार-विर्मश कर चलवाई जाएगी। कई बार बसों में सवारियां काफी कम होती है। ऐसे में उन रूट पर बसें चलवाने पर नुकसान होता है। - राहुल मित्तल, महाप्रबंधक, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article