फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   NHM employees on strike for three days from today, health services will be affected

एनएचएम कर्मचारी आज से तीन दिन की हड़ताल पर, स्वास्थ्य सेवाएं होंगी प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
NHM employees on strike for three days from today, health services will be affected
हिसार। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एनएचएम कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सोमवार से तीन दिन की हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होंगी। हड़ताल का सबसे ज्यादा असर एंबुलेंस और बच्चों व गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण पर पड़ेगा। हड़ताल को लेकर रविवार को एनएचएम कर्मचारियों की वर्चुअल बैठक जिला प्रधान अनिल कुमार की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

राज्य उपाध्यक्ष जगत बिसला और जिला प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि एनएचएम कर्मचारी पिछले काफी समय से अपनी मांगों को लेकर रोष जता रहें है। कई बाद अधिकारियों के साथ बैठक भी कर चुके है। राज्यस्तरीय अधिकारी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करने के बजाय कर्मचारियों को मिल रहे लाभ का कुठाराघात करने की सोच रहे है। पांच दिन पहले फाइनेंस विभाग के सचिव की तरफ से कर्मचारियों के सेवा नियम समाप्त कर फिक्स सैलरी करने का पत्र मिशन निदेशक को भेजा है, जिससे कर्मचारियों को रोष है। उन्होंने बताया कि सरकार ने 2018 में एनएचएम कर्मचारियों को सर्व शिक्षा अभियान के कर्मचारियों के भांति और उसी के आधार पर सेवा नियम का लाभ दिया था, लेकिन सर्व शिक्षा अभियान के कर्मचारियों को सरकार की और से सातवें वेतन का लाभ भी दे दिया है और एनएचएम कर्मचारियों को आज तक इस लाभ से वंचित रखा है। उन्होंने बताया कि मांगों को लेकर सोमवार से कर्मचारी तीन दिन की हड़ताल पर जा रहे है।
विज्ञापन

ये सेवाएं होगी प्रभावित
- एंबुलेंस सेवा
- जच्चा-बच्चा टीकाकरण
- गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण
- महिलाओं की प्रसूति सेवा
- स्कूल हेल्थ
- तपेदिक स्वास्थ्य सेवाएं
- कोविड टीकाकरण और सैंपलिंग
-
ये है मांगें
- फाइनेंस विभाग द्वारा जारी सेवा नियम समाप्त करने के पत्र की वापसी।
- सातवें वेतन का लाभ
- सेवा नियम में संशोधन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed