फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   New year on 31st of November at the feet of Guru

Hisar News: नवा साल गुरु चरणा दे नाल 31 को

Sat, 28 Dec 2024 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 28 Dec 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
New year on 31st of November at the feet of Guru
हिसार। श्रीसुखमनी साहिब सेवा सोसायटी की ओर से 15वां सालाना गुरमत समागम धन-धन गुरु गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व को समर्पित नवा साल गुरु चरणा दे नाल 31 दिसंबर को शाम 6:30 बजे शुरू होगा और रात 12:30 बजे तक मनाया जाएगा। सोसायटी के प्रधान स. सतनाम सिंह ने बताया कि समागम सेक्टर 33 में आयोजित किया जाएगा। समागम में भाई चरणजीत सिंह, भाई कुलदीप सिंह खालसा, हैड ग्रंथी भाई गगनदीप सिंह व स्त्री सत्संग जत्था संगतों को कीर्तन व सत्संग से निहाल करेंगे। शाम 7:30 बजे से गुरु का अटूट लंगर चलाया जाएगा।
विज्ञापन


श्री श्याम संकीर्तन 31 दिसंबर को
हिसार। श्री श्याम जनता मंडल के तत्वावधान में मनोकामना पूर्ण श्री श्याम मंदिर में 31 दिसंबर को श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। नव वर्ष के उपलक्ष्य में संकीर्तन रात्रि आठ बजे से रात्रि 12 बजे तक चलेगा। विभिन्न कलाकार व गायक द्वारा श्री श्याम प्रभु का गुणगान करेंगे। श्री श्याम जनता मंडल के प्रधान सचिन गर्ग ने बताया कि श्री श्याम संकीर्तन के दौरान भक्तों को तेजोमयी शीश के दर्शन का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही फूलों की अमृत वर्षा व अलौकिक श्याम दरबार आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को श्याम बाबा का प्रसाद भी वितरित किया जाएगा। सचिन गर्ग ने बताया कि मंदिर में चांदनी व कृष्ण पक्ष की ग्यारस व मंगलवार को रात्रि आठ बजे से रात्रि 10 बजे तक कीर्तन होता है। द्वादशी को श्याम ज्योत लेकर चूरमा का भोग लगाया जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed