{"_id":"5f398e398ebc3e3ca74d2cfa","slug":"never-forget-the-sacrifice-of-martyrs-ranjit-singh-hisar-news-rtk5690200115","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश को आजादी दिलाने में शहीदों के बलिदान को कभी नहीं भुला सकते : रणजीत सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश को आजादी दिलाने में शहीदों के बलिदान को कभी नहीं भुला सकते : रणजीत सिंह
विज्ञापन
Never forget the sacrifice of martyrs: Ranjit Singh
- फोटो : Hisar
हरियाणा के ऊर्जा एवं जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि भारत को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त करवाने में हमारे पूर्वजों ने जो बलिदान व कुर्बानियां दीं, उन्हें हम कभी भी भुला नहीं सकते हैं। हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को दिल से नमन करना चाहिए, जिनके साहस की बदौलत हम आज खुली हवा में सांस ले रहे हैं।
ऊर्जा मंत्री ने यह बात महाबीर स्टेडियम में आयोजित 74वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को बतौर मुख्यातिथि संबोधित करते हुए कही। उन्होंने ध्वजारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी। उन्होंने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य डॉ. डीपी वत्स, हांसी विधायक विनोद भ्याणा, उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, हिसार के पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया, हांसी के पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त अनीश यादव व एसीयूटी अंकिता चौधरी भी मौजूद थे। ध्वजारोहण से पूर्व मुख्यातिथि ने लघु सचिवालय स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर वीर-शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
आज मुनाफे में चल रहा बिजली निगम
रणजीत सिंह ने कहा कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में प्रदेश में बिजली बोर्ड का घाटा 34500 करोड़ रुपये था, लेकिन आज निगम 450 करोड़ रुपये मुनाफे में है। हरियाणा में 12 हजार किसानों ने ट्यूबवेल कनेक्शनों के लिए आवेदन किया था, जिनमें से 4800 सबमर्सिबल पंप के कनेक्शन पिछले तीन महीने में जारी हो चुके हैं। 1471 मोनोब्लॉक पंप भी लगवाए गए हैं। अगले ढाई महीने में 4200 किसानों को थ्री स्टार मोटर के कनेक्शन दिए जाएंगे। इस समय म्हारा गांव जगमग गांव योजना के तहत प्रदेश के 4600 गांवों में 24 घंटे बिजली दी जा रही है। इस वर्ष राज्य के सभी गांवों को इस योजना में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। हरियाणा को स्मार्ट मीटरों की स्थापना के लिए केंद्र सरकार से 780 करोड़ रुपये की मदद मिली है।
विज्ञापन
नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ
इस अवसर पर मुख्यातिथि ने जिला में नशा मुक्त भारत अभियान का भी शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि आज से देश के 32 राज्यों के 272 जिलों में इस अभियान का शुभारंभ किया गया है, जिनमें प्रदेश के 10 जिले शामिल हैं। यह अभियान 31 मार्च तक चलाया जाएगा।
कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित
उन्होंने कोरोना से लड़ाई में दिन-रात मरीजों का उपचार व सेवा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की सिविल सर्जन, लॉकडाउन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा प्रवासी मजदूरों के लिए करवाए गए प्रबंधों के लिए हिसार व हांसी के पुलिस अधीक्षकों, कोविड कंट्रोल रूम, जिला सूचना एवं प्रौद्योगिकी समिति, कोविड के दौरान मृत लोगों का दाह संस्कार करने में भूमिका निभाने वाले राजेश कुमार, पवन कुमार, देव कुमार, अमित व प्रमोद और जल संरक्षण के कार्य में बेहतरीन कार्य करने वाली खासा महाजन की पंचायत को सम्मानित किया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर एसडीएम राजेंद्र सिंह, सीटीएम अश्वीर सिंह, मुख्यातिथि की पत्नी इंदिरा चौधरी, उनके पुत्र गगनदीप सिंह, पौत्री गायत्री व पौत्र सूर्यप्रकाश, जिला शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. दलबीर सिंह सैनी, जिला सूचना अधिकारी एमपी कुलश्रेष्ठ, डिप्टी सीएमओ डॉ. जया गोयल, अधीक्षक अभियंता आरएस सभ्रवाल आदि मौजूद रहे।

Never forget the sacrifice of martyrs: Ranjit Singh- फोटो : Hisar