फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Nephews fraudulently took loan of Rs 8 lakh on woman's land

भतीजों ने महिला की जमीन पर धोखे से लिया 8 लाख रुपये का लोन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Nephews fraudulently took loan of Rs 8 lakh on woman's land
नारनौंद। गांव राजथल की एक महिला ने अपने तीन भतीजों पर जमीन हड़पने के लिए फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया है। आरोपियों ने जमीन के फर्जी कागजात तैयार करते हुए उसकी जमीन पर 8 लाख 30 हजार रुपये का लोन करवा लिया। इस कारण महिला शीला देवी अपनी जमीन को बेच नहीं सकी। इस बारे में सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने तीन भाई राकेश, राजेश व मनजीत, एग्रीकल्चर ऑफिसर, बैंक मैनेजर, वकील सहदेव बिसला के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शीला देवी ने बताया कि उसके पति दिलबाग सिंह की मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद से उसके जेठ प्रेमसिंह के बेटे राजेश, राकेश व मनजीत उसके हिस्से की छह एकड़ जमीन हड़पना चाहते हैं। उसके भतीजों ने फर्जी तरीके से जमीन के कागजात तैयार करवाकर उसके हिस्से की जमीन पर तीन बार में 8 लाख 30 हजार रुपये लोन ले लिया। यह लोन 2010 से 2019 के बीच में निकलवाया गया है। महिला का आरोप है कि आरोपी न तो लोन भर रहे हैं और न ही राजस्व विभाग उसकी जमीन को लोन मुक्त कर रहा है। जमीन का रिकॉर्ड ऑनलाइन करते समय यह गड़बड़ी पकड़ी गई।
विज्ञापन

महिला की शिकायत पर तीन भाइयो समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जमीन से संबंधित सारा रिकॉर्ड लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- उमेद सिंह, थाना प्रभारी नारनौंद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed